हिमाचल प्रदेश में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में जैसे TET, जे बी टी, Police भर्ती ,पटवारी परीक्षा ,सेक्रेटरी परीक्षा, HAS, में हिमाचल प्रदेश के सामान्य ज्ञान के बारे में अक्सर सवाल पूछे जाते है। हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में अलग-अलग सवाल पूछे जाते हैं। Gk Pustak के इस भाग में हम हिमाचल प्रदेश के लाहौल - स्पीति जिले की जनसांख्यिकी, मंदिरों, भौगोलिक स्थिति, रस्मों, ग्लेशियरों, जोत और दर्रों, ऊँची चोटियों के सामान्य ज्ञान की जानकारी दे रहे हैं। इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें - लाहौल-स्पीति जिले में दो या तीन सवाल जरूर पूछे जाते हैं।
लाहौल-स्पीति जिले का सामान्य ज्ञान | ऊँची चोटियां,दर्रे,ग्लेशियर,झीलें, नदियां,घाटियां,मेले, मंदिर और तथ्य
लाहौल-स्पीति जिला एक नज़र में | District Lahaul - Spiti Gk at a Glance
- लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग है।
- लाहौल-स्पीति जिला 1 जून 1960 को पंजाब का जिला बना।
- हिमाचल में लाहौल-स्पीति जिले का पुनर्गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल का सबसे बड़ा जिला लाहौल-स्पीति है।
- जनसंख्या की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा जिला लाहौल स्पीति है।
- विश्व की सबसे ऊँचाई पर गांव किब्बर है जो लाहौल-स्पीति में स्थित है।
- लाहौल-स्पीति का क्षेत्रफल 13,841 Sq किलोमीटर है।
- लाहौल-स्पीति की प्रमुख भाषाएँ लाहौल में लाहौली और स्पीति में तिब्बती हैं।
- लाहौल स्पीति की अन्य भाषायें गेहवी, चांग्सा , गारा ,रंगलोई ,मन चाटी ,भोटी हैं।
- लाहौल स्पीति के पूर्व में स्थित तिब्बत है।
- लाहौल-स्पीति के पश्चिम में स्थित हिमाचल का चम्बा जिला है।
- लाहौल स्पीति के उत्तर में स्थित भारत का जम्मू और कश्मीर राज्य है।
- लाहौल-स्पीति के दक्षिण में स्थित कुल्लू जिला है।
- लाहौल स्पीति के पश्चिम-दक्षिण में स्थित हिमाचल का काँगड़ा जिला है।
- लाहौल स्पीति के पूर्व पश्चिम में स्थित हिमाचल का किन्नौर जिला है।
- लाहौल की पहली राजधानी कर्दंग थी।
- स्पीति की पहली राजधानी ढंकर थी।
- 2001 और 2011 की जनगणना के अनुसार लाहौल स्पीति
- जनसंख्या में 2001 (33224), 2011 में (31528)
- लिंग अनुपात , 2001(802), 2011 (916)
- जनसंख्या घनत्व ,2001 ( 2), 2011 में -2 (सबसे कम )
- उप -मंडल तीन हैं काजा ,किलांग ,उदयपुर।
- तहसील दो हैं काजा, किलांग।
- उप-तहसील एक है उदयपुर
- विकास- खंड:दो हैं काजा ,किलांग
- मुलकिला ---6520 m
- गेफांग ---- 6400 m
- सिरगिला ----6230 m
- शिकरबेह ----6200 m
- मुकरबेह ---6770 m
- गेफांग गो ----6050 m
- शातलदापार ---5650 m
- लछनगला ---5060 m
- मुरानगला ---5060 m
- श्रृंगला ---4999 m
- हरगारना ---3850 m
- राछा दर्रा ----4400 m
- शिपकिला दर्रा ----4500 m
- कुंजम दर्रा ----4500 m
- लुलुनी दर्रा ----5440 m
प्रमुख ग्लेशियर
1. बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर — इसकी लंबाई 30 km और चौड़ाई 3 km है।
2. चंद्रा ग्लेशियर --ये ग्लेशियर चंद्र ताल झील का निर्माण करता है। ये ग्लेशियर चंद्र और भागा नदियों को सिंचित करता है, जो दोनों बाद में चिनाब नदी का रूप धारण करती हैं।
3. किलांग की महिला ग्लेशियर -- इस महिला ग्लेशियर की ऊंचाई 6061 मीटर है। इस ग्लेशियर का नाम लेडी अलसेनादे द्वारा रखा गया था।
4. लाहौल स्पीति के अन्य ग्लेशियर—छोटा शिगड़ी ,कुल्टी ,पोचा ,शिपलिंग, तापन गफेंग ,शिली गेफांग आदि।
प्रमुख झीलें
- चंद्रताल --- 4270 m
- सूरजताल -- 4800 m (भागा नदी का उद्गम )
- दीपकताल -- 3750 m
- अन्य झीलें नीलकंठ, युनाम, डंगर।
नदियां
1. चंद्र नदी : ये नदी शिगड़ी से होते हुए तांदी तक बहती है। शिगरी, सोना ,पानी, सिसु ,सनमुद्री इस नदी की सहायक नदियां हैं।
2. भागा नदी : ये नदी बारालाचा दर्रे से निकल कर सूरज ताल झील में प्रवेश करती है।
3: स्पीति नदी—यह नदी स्पीति और किन्नौर की प्रमुख नदी है।
प्रमुख घाटियां :
- चंद्रा घाटी : इसे रंगोली भी कहा जाता है। लाहौल की सबसे ऊंची चोटी घेपन है, जिसकी ऊंचाई 4300 मीटर है। भागा घाटी : इस घाटी का स्थानीय नाम गाहर है। लाहौल स्पीति का मुख्यालय इसी घाटी में स्थित है।
- अन्य घाटियां---- गोधला,सिसु, खोकसर, गेमूर, गंगसर, जिस्पा।
मेले और त्यौहार
लोसर उत्स्व (Losar Utsav ) : यह मेला हिमाचल प्रदेश के ज़िला किन्नौर और लाहौल स्पीति का राज्य स्तरीय मेला है। इसका संबंध तिब्बत के नववर्ष से है। और जनवरी के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है।
लदारचा मेला : यह मेला काजा में मनाया जाता है। ये मेला लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा हुआ है। ये मेला वहाँ के लोगों द्वारा जुलाई महीने में मनाया जाता है।
लाहौल स्पीति के प्रमुख मंदिर
- त्रिलोकी नाथ मंदिर -- यहां पर पोरे साल घी का दिया जलता है।
- ताबो गोम्पा मंदिर -- ये विश्व का सबसे प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 996 में हुआ था।
- गुरु घंटाल गोम्पा -- इस मंदिर का निर्माण पद्मसंभव दुआरा 8 वीं सदी में किया गया था।
- मृकुला देवी मंदिर-- इस मंदिर का निर्माण अजय वर्मन दुआरा किया गया था।
- अन्य गोम्पा -- तायूल गोम्पा, शशर गोम्पा, गेमूर गोम्पा, ढककर गोम्पा।
लाहौल स्पीति की परियोजनाएँ
थियोट परियोजना : यह चिनाब नदी की सहायक नदी है। ये परियोजना 4 . 50 MW विद्युत उत्पन करती है।
लाहौल स्पीति की विवाह की रस्में
- तभागस्तं /मोथे विवाह -----जब शादी तय होती है तो इस तरह का विवाह होता है।
- कुनमिभागस्तं /कोंची ---जब भाग कर विवाह करते हैं तो इस किस्म की शादी होती है।
लाहौल स्पीति के अन्य मत्व पूर्ण तथ्य:
- आलू की खेती की शुरू आत ----1857 में
- कुठ की खेती की शुरुआत --1925 में
- लाहौल ने आलू की खेती क में प्रति हेक्टेयर उत्पादन में नीदरलैंड को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
- लाहौल स्पीति का शिशु लिंगानुपात 1013 है, जो भारत के सभी जिलों से ज्यादा है।
- देसी शराब का नाम -- छांग,सरा
- छकचा ------नमकीन चाय का नाम
- हिमाचल में सबसे काम सड़क घनत्व ---लाहौल स्पीति में है।
- विश्व का सबसे ऊंचाई पर पेट्रोल पंप ----काजा 13500 फुट
- विश्व का सबसे ऊँचा डाकघर हिक्किम ---1500 फुट लाहौल स्पीति में।
- विश्व का सबसे ऊँचा दूरभाष केंद्र है। ..---------किब्बर 15000 फुट लाहौल स्पीति में।
