संविधान सभा का गठन और संरचना : Constituent Assembly of India in Hindi : Indian Polity GK

भारतीय सांविधानिक सभा का निर्माण : ndian Constituent Assembly in Hindi

 
दोस्तों इस खंड में हम भारतीय राजनीति के उस जरूरी भाग के बारे में बताएँगे जिस से संबंधित सवाल अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है। ये भाग है की भारतीय संविधान सभा Indian Constitutional Assembly, Drafting Committee का निर्माण कैसे हुआ ? भारतीय संविधान सभा के कितने सदस्य थे ? भारतीय संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था आदि। Gk Pustak के माध्यम से हम यहां पर Constituent Assembly of India की पूरी जानकारी देंगे।


 

 संविधान सभा का गठन और संरचना : Constituent Assembly of India

 

 
  • सबसे पहले संवैधानिक सभा की मांग (Constituent Assembly) की मांग कब की गई ?
  • लोकमान्य तिलक ने की 1895 में। 
 
 

  • किसने कहा कि Indian Constitution (भारतीय संविधान) भारत की इच्छा के अनुसार होगा ?
  • महात्मा गांधी ने
 
 

  • कब ब्रिटिश इंडिया कंपनी ने माना कि भारतीय संविधान भारत की मर्जी से होगा ?   
  • 1940 में 
 


  • संविधान सभा के गठन का निर्णय माउंटबेटन द्वारा लिया गया था इसमें कौन से दो कार्य Constitutional Assembly को दिए गए थे ?
 
 
  • संविधान सभा का सही ढंग से निर्माण करना और जब तक संविधान नहीं बनता भारतीय संसद के रूप में काम करना।


  • किस मिशन के तहत भारतीय संविधान सभा का निर्माण हुआ ?
  • कैबिनेट मिशन। 
 
 

  • भारतीय संविधान सभा का निर्माण कब किया गया ?
  • जुलाई 1946 में। 
 
 

  • भारतीय संविधान सभा के कुल कितने सदस्य चुने गए थे ?
  • भारतीय संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 थी। 
 
 

  • भारतीय संविधान सभा के सदस्य कहाँ कहाँ से चुने गए थे ?
  • भारतीय संविधान सभा में 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि ,4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि और ,93 देसी प्रांतों के प्रतिनिधि चुने गए थे।
 
 


  • मिशन योजना के तहत जुलाई 1946 में चुनाव हुए उसमें कौन सदस्य चुने गए ?
  • मिशन योजना के तहत 389 में से 296 सदस्यों के लिए चुनाव हुए जिस में इसमें 208 कांग्रेस के , 73 मुस्लिम लीग के और 15 आज़ाद उम्मीदवार निर्वाचित हुए।
 


  • भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कहाँ पर हुई और इसका अस्थाई अध्यक्ष किसे चुना 
गया ?
  • 9 दिसंबर 1946 को भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक हुई जिसमें डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थाई अध्यक्ष चुना गया।
 


  • किस ने इस संविधान सभा का बहिष्कार किया ?
  • मुस्लिम लीग ने इस भारतीय संविधान सभा का बहिष्कार किया और पाकिस्तान के लिए अलग संविधान सभा का की मांग की।
 


  • किस देशी भारतीय रियासत प्रतिनिधि भारतीय संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए ?
  • हैदराबाद रियासत। 
 
 

  • भारतीय संविधान सभा में प्रतिनिधियों का आबंटन किस आधार पर किया गया था ? 
  • भारतीय संविधान सभा के प्रतिनिधियों का आबंटन जनसंख्या के आधार पर किया गया था। हर 10 लाख वाले क्षेत्र के लिए एक प्रतिनिधि दिया गया था। इसमें चार समुदाय शामिल किये गए थे--- मुस्लिम ,सिख और सामान्य।
 
 
  • भारतीय संविधान सभा के 296 ब्रिटिश प्रांतों का विभाजन किस आधार पर किया गया ?
  • भारतीय संविधान सभा के 296 ब्रिटिश प्रांतों का विभाजन साम्प्रदायिक आधार पर किया गया जिसमें 213 सामान्य ,13 मुसलमान और चार सिख थे।
 


  • भारतीय संविधान सभा में अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के सदस्यों की संख्या कितनी 
थी ?
  • भारतीय संविधान सभा में अनुसूचित जनजाति की संख्या 33 और महिलाओं की संख्या 12 थी।
 
 

  • भारतीय संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष किसे और और कब चुना गया ?
  • 11 दिसंबर 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारतीय संविधान सभा का स्थाई सदस्य चुना गया।
 
 

  • भारतीय संविधान सभा की कार्यवाही कब शुरू हुई ?
  • भारतीय संविधान सभा की कार्यवाही 13 दिसंबर 1946 को आरम्भ हुई। 
 
 

  • भारतीय संविधान सभा की कार्यवाही में किसने उद्देश्य प्रस्ताव रखा ?
  • भारतीय संविधान सभा की कार्यवाही में जवाहर लाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव रखा। 
 
 

  • उद्देश्य प्रस्ताव के बाद संविधान निर्माण हेतु कितनी समितियों बनी ?
  • उद्देश्य प्रस्ताव के बाद संविधान निर्माण हेतु प्रमुख 5 समितियों बनी। 
 
 

  • भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति का गठन कब किया गया और इसके अध्यक्ष कौन  थे ?
  • भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को किया गया और इसके अध्यक्ष डॉ भीम राव अंबेडकर थे।
 
 

  • देश के विभाजन के बाद भारतीय संविधान सभा का पुनर्गठन कब किया गया और अब इसमें
 कितने सदस्य थे ?
  • देश के विभाजन के बाद भारतीय संविधान सभा का पुनर्गठन 31 अक्टूबर को किया गया और अब इसमें कुल 324 सदस्य थे।
 


  • संविधान सभा के तीन वाचन कब हुए ?
  • भारतीय संविधान सभा का पहला वाचन 4 नवंबर से 9 नवंबर 1948 तक चला , दूसरा वाचन 15 नवंबर से 17 अक्टूबर 1949 तक चला,और तीसरा वाचन नवंबर 1949 से 26 नवंबर 1949 तक चला।
 
 

  • जब भारतीय संविधान सभा का संविधान पारित किया गया तब कितने सदस्य उपस्थित थे ?
  • जब भारतीय संविधान सभा का संविधान पारित किया गया तब कुल 284 सदस्य उपस्थित थे।
 
 

  • भारतीय संविधान सभा की निर्माण प्रक्रिया में कुल कितना समय लगा ?
  • भारतीय संविधान सभा की निर्माण प्रक्रिया में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय 
लगा। 
 
 

  • भारतीय संविधान के प्रारूप पर कुल कितने दिन बहस चली ?
  • भारतीय संविधान के प्रारूप पर कुल 114  दिन बहस चली। 
 
 

  • भारतीय संविधान के निर्माण पर कुल कितना खर्चा आया? 
  • भारतीय संविधान के निर्माण पर कुल 6396729 रुपये  खर्च आया।
 
 

  • भारतीय संविधान संविधान सभा द्वारा कब पारित किया गया ? 
  • भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को पारित किया गया
 
 

  • जब भारतीय संविधान पारित किया गया तब इसमें कितने भाग कितनी अनुसूचियां और 
कितने अनुच्छेद थे ?
  • जब भारतीय संविधान पारित किया गया तब इसमें 4  भाग 12  अनुसूचियाँ और 395 अनुच्छेद
 थे। 
 
 

  • डॉ राजेंद्र प्रसाद को कब पहला राष्ट्रपति चुना गया और कब  भारतीय संविधान को कब लागू 
किया गया ?
  • 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा की अंतिम बैठक हुई और उसी दिन डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत का पहला राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। और 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया। 


Rakesh Kumar

नमस्कार! मैं राकेश कुमार हूँ। मुझे शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। GKPustak की स्थापना विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों तथा ज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले पाठकों तक सरल, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है। इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान (GK), हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान, भारत सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा, करंट अफेयर्स तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। मेरा प्रयास है कि जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाए ताकि प्रत्येक विद्यार्थी आसानी से सीख सके और अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सके। GKPustak में आपका स्वागत है। ज्ञान ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Please do not enter any spam link in comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने