श्रीगंगानगर जिले का सामान्य ज्ञान : Rajasthan Sri Ganganagar District General Knowledge in Hindi

नमस्कार दोस्तों राजस्थान भारत का एक बहुत बड़ा राज्य है हम जानते हैं की ये क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का पहला राज्य है। हर कोई विद्यार्थी या फिर कोई परीक्षा में बैठने वाला राजस्थान के सामान्य ज्ञान के बारे में जानना चाहता है। इसका कारन ये है की राजस्थान राज्य के सामान्य ज्ञान के बारे में एक सवाल जरूर पूछा जाता है चाहे वह India Level का Exam हो या फिर राजस्थान राज्य के Level का। तो हम Gk Pustak के माध्यम से यहां पर राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के सामान्य ज्ञान की पूरी जानकारी दे रहे हैं जो अवश्य ही आपके किसी न किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा।


Sri Ganganagar District GK | राजस्थान श्री गंगानगर जिले का सामान्य ज्ञान 

श्री गंगानगर जिले (राजस्थान) का भौगोलिक परिचय और प्रश्न उतर | Sri Ganganagar District Geography GK

1 - गंगानगर जिले का क्षेत्रफल कितना है ?
उतर -10978 वर्ग किलोमीटर है।



2 - श्री गंगानगर का नगरीय क्षेत्रफल कितना है ?
उतर - 70.09 वर्ग किलोमीटर


3 - श्री गंगानगर का नगरीय क्षेत्रफल कितना है ?
उतर - ग्रामीण क्षेत्रफल – 10,907.91 वर्ग किलोमीटर है।


4 - श्री गंगानगर जिले में कुल वनक्षेत्र अर्थात वनस्पति कितनी है ?
उतर - 633.44 वर्ग किलोमीटर


5 - श्री गंगानगर जिले की मानचित्र स्थिति या भौगोलिक स्थिति क्या है ?
उतर - श्री गंगानगर की भौगोलिक स्थिति 28°4′ से 30°6′ उत्तरी अक्षांश तथा 72°30′ से 74°16′ पूर्वी देशांतर है।


6 - राजस्थान के जिलों में सबसे उतर में श्री गंगानगर जिले की कौन सी तहसील है ?
उतर - राजस्थान के सबसे उत्तर में गांव श्री गंगानगर तहसील, गंगानगर जिला है।


7 - श्री गंगानगर से कौन सी सीमाएं लगती हैं ?
उतर - श्री गंगानगर जिले अन्तर्राष्ट्रीय व अन्तर्राज्यीय दोनों प्रकार की सीमाएँ लगती है।


8 - श्री गंगानगर के साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा कितनी है ?
उतर - श्री गंगानगर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ 210 किमी.लगती है।


9 - भारत के किस राज्य के साथ श्री गंगानगर जिले की सीमा लगती है ?
उतर - गंगानगर की अंतर्राज्यीय सीमा पंजाब राज्य के साथ लगती है।


10 - राजस्थान के किस जिले का मुख्यालय अंतराष्ट्रीय सीमा रेडक्लिफ के नजदीक पड़ता है ?
उतर - अंतरराष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ) पर राज्य का सबसे नजदीक जिला मुख्यालय श्री गंगानगर ही है।


11- श्री गंगानगर जिले के विधान सभा क्षेत्र कितने है ?
उतर - श्री गंगानगर जिले के विधानसभा क्षेत्र की संख्या 6 है।


12 - श्री गंगानगर जिले के विधानसभा क्षेत्रों के नाम क्या हैं ?
उतर - 1. सादुलशहर 2. अनूपगढ़ 3 . गंगानगर 4 . करणपुर 5 . सूरतगढ़ 6 . रायसिंहनगर



13 - श्री गंगानगर जिले के कुल कितने उपमंडल हैं ?
उतर - श्री गंगानगर जिले के उपमंडलों की संख्‍या – 6 है।


14 - श्री गंगानगर जिले की कुल कितनी उप तहसीलें हैं ?
उतर - श्री गंगानगर जिले की उप तहसीलों की संख्या कुल 6 हैं।


15 - श्री गंगानगर जिले की कुल कितनी तहसीलें हैं ?
उतर - श्री गंगानगर जिले की तहसीलें की संख्या कुल 9 हैं।


16 - श्री गंगानगर जिले की ग्राम पंचायतें कितनी हैं ?
उतर -श्री गंगानगर की ग्राम पंचायतों की संख्‍या – 320 हैं।


Demographic (जनसांख्यिकी)


17 -  2011 की जनगणना के अनुसार गंगानगर जिले की जनसंख्या के आंकड़े 


  • श्री गंगानगर जिले की कुल जनसंख्या — 19,69,168
  • जिले की कुल पुरुष जनसंख्या — 10,43,340
  • जिले की कुल स्त्री जनसंख्या — 9,25,828
  • जिले की दशकीय वृद्धि दर (दस साल में ) — 10%
  • जिले का 2011 जनगणना के अनुसार लिंगानुपात— 887
  • जिले जनसंख्या घनत्व — 179
  • साक्षरता दर— 69.6%
  • जिले की पुरुष साक्षरता दर — 78.5%
  • जिले की महिला साक्षरता दर — 59.7%


18 - राजस्थान के श्री गंगानगर जिले को जिले के रूप में कब मान्यता मिली ?

उतर - प्राचीन समय में श्री गंगानगर ‘रामनगर’ नामक ग्राम था, जो बीकानेर रियासत का ही भाग था। राजस्थान एकीकरण में 30 मार्च, 1949 को इसे जिले का रूप दिया गया एवं इसका नाम श्री गंगानगर रख दिया।



19 - राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में कौन कौन सी नदियां बहती हैं ?

उतर - इसके बारे में आपको बता दें की घघर नदी के अलावा गंगानगर में कोई नदी नहीं बहती है नीचे घग्गर नदी के बारे में बताया गया है।



20 - घग्गर नदी खान से निकलती है ?

उतर - घग्गर नदी हिमालय की पर्वतमाला में स्थित शिवालिक की पहाड़ियों भारत के ही राज्य हिमाचल प्रदेश से निकलती है।



21 - घग्गर नदी भारत के किन राज्यों से गुजर कर राजस्थान में प्रवेश करती है ?

उतर - यह नदी हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब राज्यों में बहती हुई राजस्थान में प्रवेश करती है।



22 - घग्गर नदी राजस्थान के किस जगह पर प्रवेश करती है ?

उतर - घग्गर नदी राजस्थान में खख्‍खा (हनुमानगढ़) नामक स्थान पर प्रवेश करती है।



23 - घग्गर नदी को हनुमानगढ़ में किस नाम से जाना जाता है ?

उतर - घग्गर नदी को हनुमानगढ़ में नाली के नाम से जाना जाता है।



24 - श्री गंगानगर की प्रमुख जल सिंचाई एवं पेयजल परियोजना कौन सी हैं ?

उतर - सिंचाई परियोजना के हिसाब से श्री गंगानगर की लूणकरणसर लिफ्ट नहर (इंदिरा गांधी नहर की लिफ्ट नहर) है इसका नया नाम कंवरसेन लिफ्ट नहर है। इंदिरा गांधी नहर की यह सबसे बड़ी लिफ्ट नहर है। इससे गंगानगर व बीकानेर को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती है।


25 - श्री गंगानगर में इंदिरा गांधी नहर की कौन सी शाखाएं हैं ?

उतर - इंदिरा गांधी नहर की दो शाखाएं श्री गंगानगर में है - 1. सूरतगढ़ शाखा, 2. अनूपगढ़ शाखा।


26 - गंग नहर परियोजना के बारे में क्या जानते हो ?

उतर - गंगनहर परियोजना– गंगनहर के निर्माण का बीकानेर के महाराजा गंगासिंह ने करवाया था। गंगनहर परियोजना के कारण ही महाराजा गंगा सिंह को बीकानेर का भागीरथ व राजस्थान का भागीरथ भी कहा जाता है। इस नहर का दूसरा नाह विकानेर भी है।

बीकानेर के महाराजा गंगासिंह और बहावलपुर प्रांत (पंजाब) के मध्य 4 सितंबर, 1920 ई. को सतलुज नदी के पानी को राजस्थान में लाने हेतु एक समझौता हुआ था। गंग नहर का निर्माण कार्य 1922 में शुरू हुआ और 1927 ई.में पूरा हुआ। गंग नहर की कुल लम्बाई 129 किमी. है। इस नहर की लम्बाई पंजाब में 112 किमी.तथा राजस्थान में 17 किमी.है। अब जम आपको बता दें की गंग नहर, राजस्थान के गंगानगर जिले के शिवपुर तक है।



27 - विश्व की सबसे प्राचीन पक्की नहर कौन सी है ?
उतर - गंग नहर विश्व की सबसे प्राचीन पक्की नहर है।



28 - श्री गंगानगर के प्रमुख धार्मिक स्थल कौन से हैं ?

1 - डाडा पम्पाराम का डेरा– यह डेरा विजयनगर में स्थित है। यह धार्मिक स्थल पम्पारामजी का समाधि
स्थल है।गंगानगर में उनकी यद् प्रतिवर्ष फाल्गुन माह में सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता।


2 - गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़– राजस्थान के इस प्रसिद्ध गुरुद्वारे का निर्माण बाबा फतेह सिंह जी ने 1954
में करवाया था। इस गोरी दुआरे को राजस्थान का स्वर्ण मंदिर भी कहते हैं। यहाँ श्रावण की अमावस्या को मेल लगता है। जरूरी बात ये की यह राजस्थान का सबसे बड़ा गुरुद्वारा है।


29 - गंगानगर के प्रसिद्ध व्‍यक्तित्‍व Famous Personalities) कौन कौन सी हैं ?

1 - मीनाक्षी आहूजा— मीनाक्षी आहूजा 2007-08 में सुमनेश जोशी पुरस्कार से नवाजा गया था। उनकी कृति थी "‘रेत पर बने पद चिन्ह" जिसके के लिए उन्हें राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा दिया गया है।

2 - कर्नल अवतार सिंह चीमा— कर्नल अवतार सिंह चीमा अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। अवतार सिंह प्रथम भारतीय माउंट एवरेस्ट विजेता भी है।

3- जगजीत सिंह — प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म 1941 ई. में गंगानगर में हुआ। इन्हें 2003 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। 10 अक्टूबर 2011 को जगजीत सिंह का निधन हो गया।


राजस्थान श्रीगंगा गंगानगर जिले के सामान्य ज्ञान के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्‍य और रोचक तथ्य


  • घड़साना गोली कांड और केजरीवाल आयोग -- केजरीवाल आयोग का गठन 11 फरवरी को किया गया था। इसका नाम केजरीवाल आयोग इसलिए था किउं इसकी अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर. एस. केजरीवाल ने की थी। ये आयोग घड़साना में जो 2004 में गोली कांड हुआ था उसकी जांच के लिए गठित किया गया था। इस गोली कांड में चंदूराम शहीद हुए थे।

  • द गंगानगर शुगर मिल्स — राज्य की द्वितीय एवं सार्वजनिक क्षेत्र की प्रथम चीनी मिल है। इसकी की स्थापना 1937 में की गई थी। और 1 जुलाई 1956 को इसे सार्वजनिक क्षेत्र की मिल घोषित किया गया था।

  • सूरतगढ़ थर्मल पावर स्टेशन — हम आपको बता दें की राजस्थान का प्रथम सुपर थर्मल पावर स्टेशन है। यह ठुकराणा गाँव (सूरतगढ़, गंगानगर) में स्थापित किया गया है। इससे राज्य को सर्वाधिक विद्युत की आपूर्ति (1500 मेगावाट) होती है। इसे राजस्थान का आधुनिक तीर्थ भी खा जाता है । श्री गंगानगर में राज्य का छठा शुष्क बंदरगाह स्थापित किया गया है। राजस्थान में सिख धर्म के लोग गंगानगर में सर्वाधिक निवास करते हैं।

  • मायड़ भाषा सम्मान यात्रा:— श्री गंगानगर से दिल्ली के लिए 21 फरवरी, 2005 को यह यात्रा
  • राजस्थानी भाषा को राजकीय भाषा की मान्यता दिलाने हेतु प्रारम्भ हुई।
  • किन्नू की मंडी श्रीगंगानगर में लगती है।
  • राठी गाय शोध केन्द्र अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) में ही में स्थित है।
  • नाली किस्म की भेड़ें गंगानगर में है।
  • कृषित क्षेत्र की दृष्टि से सर्वाधिक सिंचित क्षेत्रफल गंगानगर जिले का है।
  • गंगानगर में 25 किस्म के अन्न उत्पादित होने के कारण इसे राजस्थान का अन्नागार, धान का कटोरा, अन्न भंडार कहते हैं। एशिया का सबसे बड़ा केंद्रीय कृषि फार्म-सूरतगढ़ में है। इसकी स्थापना 15 अगस्त 1956 को रूस की सहायता से की गई थी।
  • फल उत्पादन की दृष्टि से सर्वाधिक फल गंगानगर में होते हैं अत: इसे बागानों की भूमि कहते हैं।
  • राजस्थान में सबसे अधिक कृषि मण्डियों श्रीगंगानगर में है।
  • श्री गंगानगर जिले को राजस्थान का अन्नागार या अन्न भंडार भी कहा जाता है।
  • श्री गंगानगर में राज्य का प्रथम निजी आयुर्वेद महाविद्यालय स्थित है।
  • श्री जगदम्बा अंध विद्यालय विकलांग शिक्षा के लिए अनुकरणीय संस्था है।
  • सर्वाधिक अल्कोहल गंगानगर से प्राप्त होता है।
  • राज्य का तीसरा एग्रो फूड पार्क गंगानगर में है।
  • राज्य का पहला बायोमास आधारित संयत्र पद्मपुर गंगानगर में बनाया गया।
  • राज्य में सर्वाधिक कृषिगत औजार-गजसिंहपुर श्री गंगानगर में बनते हैं।

For more Recommended Post

Rakesh Kumar

दो Blogs Gkpustak सामान्य ज्ञान के लिए और Grammarpustak अंग्रेजी ग्रामर का हिंदी में जानकारी हासिल करवाना।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने