अक्सर देखने में आया है कि हिमाचल प्रदेश में होने वाली परीक्षाओं में एक या दो सवाल हिमाचल प्रदेश की ऊँची चोटियों या पर्वत श्रृंखलाओं में पूछे जाते है। जैसे हिमाचल की सबसे ऊँची चोटी का नाम क्या है या उसकी ऊंचाई कितनी है इसलिए आज हम GK Pustak के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की ऊँची चोटियों और पर्वत श्रृंखलाओं की सूची लाए है जो हिमाचल प्रदेश में होने वाली किसी भी परीक्षा में जरूर पूछा जाता हैं।
हिमाचल प्रदेश प्रदेश का भूगोल 
हिमाचल प्रदेश की समुद्र तल से न्यूनतम ऊंचाई 465 मीटर अर्थात 1,526 फीट से लेकर 7,000 मीटर अर्थात 23,000 फीट तक है। यह क्षेत्र शिवालिक पर्वत श्रृंखला से फैला हुआ है। पश्चिम से पूर्व और दक्षिण (शिवालिक) से उत्तर (बाहरी हिमालय) तक ऊंचाई में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हिमाचल प्रदेश को दक्षिण से उत्तर की ओर चार सामान्य भौगोलिक विभाजन में बांटा गया है।
बाहरी हिमालय की पहाड़ियां :- शिवालिक श्रेणी में निचली पहाड़ियों की ऊंचाई समुद्र तल से 600 मीटर से ऊपर हैं। इस क्षेत्र की पहाड़ियाँ अत्यधिक असंगठित निक्षेपों से बनी हैं जिसके परिणामस्वरूप कटाव और वनों की कटाई की उच्च दर होती है।
लेसर हिमालय अर्थात मध्य क्षेत्र:- इस क्षेत्र में हिमालय की धौलाधार और पीर पंजाल पर्वतमाला आती हैं। इस क्षेत्र में शिमला की पहाड़ियां और कुल्लू की निचले स्तर की पहाड़ियां आती हैं। इन पहाड़ियों की ऊंचाई समुन्द्र तल से लगभग 4,550 मीटर है। काँगड़ा की धौलाधार रेंज की पहाड़ियां इसी क्षेत्र में आती हैं। पर काँगड़ा जिले में इन पहाड़ियों की ऊंचाई 3600 मीटर से शुरू होती है। इस क्षेत्र में ग्लेशियर और दर्रे भी पाए जाते हैं। पीर पंजाल की पहाड़ियां भी इसी क्षेत्र में आती हैं। हिमाचल प्रदेश का रोहतांग दर्रा इसी पर्वत श्रृंखला में आता है जिसकी ऊंचाई समुन्द्र तक से 3978 मीटर है।
ग्रेटर हिमालय :- ग्रेट हिमालयन रेंज हिमालय की रेंज में चौथे स्तर की रेंज है जिसकी ऊंचाई समुन्द्र तल से 5,000 से 6,000 मीटर तक है। यह एक ऐसी पर्वत श्रेणी है जो पूर्वी सीमा के साथ चलती है और सतलुज द्वारा काट दी जाती है। इस श्रेणी के कुछ प्रसिद्ध दर्रे कंगला दर्रा जिसकी ऊंचाई 5,248 मीटर, बारालाचा दर्रा जिसकी ऊंचाई समुन्द्र तल से 4,512 मीटर है, चेनी पास चुराह पांगी में स्थित जिसकी ऊंचाई 4,400 मीटर है और पिन पार्वती जिसकी ऊंचाई 4,802 मीटर हैं।
ज़ांस्कर रेंज :- यह रेंज हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची चोटियों की रेंज है जिसकी औसत ऊंचाई 7000 से शुरू हो जाती है। किन्नौर की ही नहीं हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊँची पर्वत चोटी शिला पर्वत चोटी इसी श्रृंखला में आती है। इस श्रृंखला की ऊँची पर्वत चोटियां हैं शिरगिल शिला और चम्बा की पांगी तहसील की कुछ ऊँची चोटियां।
List of Himachal Pradesh Peaks and Mountains in Hindi
हिमाचल प्रदेश की ऊँची चोटियाँ
| 
   SSsN  | 
  
   शिखर या चोटी का नाम  | 
  
   समुद्र तल से ऊंचाई  | 
  
   किस जिलें में स्थित है।  | 
 
| 
   A  | 
  
   हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की ऊँची चोटियां  | 
  
   
  | 
  
   
  | 
 
| 
   1  | 
  
   नरसिंह टिब्बा  | 
  
   3730 मीटर  | 
  
   चम्बा जिले में  | 
 
| 
   2  | 
  
   गोरी देवी का टिब्बा  | 
  
   4030 मीटर  | 
  
   चम्बा जिले में  | 
 
| 
   3  | 
  
   कैलाश पर्वत  | 
  
   5660 मीटर  | 
  
   चम्बा जिला  | 
 
| 
   4  | 
  
   बड़ा खड़ा  | 
  
   5860 मीटर  | 
  
   चंबा जिले में  | 
 
| 
   5  | 
  
   तामसर  | 
  
   5060 मीटर  | 
  
   चम्बा जिले में  | 
 
| 
   6  | 
  
   पीर पंजाल  | 
  
   5972 मीटर  | 
  
   चम्बा जिले में।  | 
 
| 
   
  | 
  
   
  | 
  
   
  | 
  
   
  | 
 
| 
   B  | 
  
   हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ऊँची चोटियां  | 
  
   
  | 
  
   
  | 
 
| 
   1  | 
  
   पतालसु  | 
  
   4470 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   2  | 
  
   घोरात नतनु  | 
  
   4760 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   3  | 
  
   पिन पारवती  | 
  
   4800 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   4  | 
  
   इन्दर किला  | 
  
   4940 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   5  | 
  
   श्रीखंड  | 
  
   5182 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   6  | 
  
   सीतीधार  | 
  
   5290 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   7  | 
  
   उमशिला  | 
  
   5294 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   8  | 
  
   परागला  | 
  
   5579 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   9  | 
  
   हनुमान टिब्बा  | 
  
   5860 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   10  | 
  
   मेवा कांदिणु  | 
  
   5944 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   11  | 
  
   सोलांग  | 
  
   5975 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   12  | 
  
   रियो टिब्बा  | 
  
   6001 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   13  | 
  
   इंद्रासन  | 
  
   6220 मीटर  | 
  
   कुल्लू जिले में  | 
 
| 
   C  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले  | 
  
   
  | 
  
   
  | 
 
| 
   
  | 
  
   की ऊँची चोटियां  | 
  
   
  | 
  
   
  | 
 
| 
   1  | 
  
   हरगारन  | 
  
   3850 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   2  | 
  
   श्रीं गला  | 
  
   4999 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति में  | 
 
| 
   3  | 
  
   मुरागला  | 
  
   5060 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति में  | 
 
| 
   4  | 
  
   लच्छा लगला  | 
  
   5060 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   5  | 
  
   साल तू धार  | 
  
   5650 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   6  | 
  
   गेफांग गो  | 
  
   6050 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   7  | 
  
   मुकर बेहु  | 
  
   6070 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   8  | 
  
   शिकर बेहु  | 
  
   6200 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   9  | 
  
   शंग्रीला  | 
  
   6230 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   10  | 
  
   गेफांग  | 
  
   6400 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   11  | 
  
   मुलकिला  | 
  
   6520 मीटर  | 
  
   लाहौल स्पीति जिले में  | 
 
| 
   D  | 
  
   हिमाचल प्रदेश के किनौर जिले की ऊँची चोटियां  | 
  
   
  | 
  
   
  | 
 
| 
   1  | 
  
   किन्नर कैलाश  | 
  
   6500 मीटर  | 
  
   किन्नौर जिले  | 
 
| 
   2  | 
  
   शिपकी  | 
  
   6608 मीटर  | 
  
   किन्नौर जिले में  | 
 
| 
   3  | 
  
   लियो पार्जिल शिखर  | 
  
   6791 मीटर  | 
  
   किन्नौर जिले में  | 
 
| 
   4  | 
  
   शिला पर्वत श्रृंखला  | 
  
   7026 मीटर  | 
  
   किन्नौर जिले में  | 
 
नोट :- इन्ही में से एक सवाल जरूर पूछा जाता है।