क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर | Biggest Cities of HP in terms aof Area and Population

हिमाचल प्रदेश भारत में कोई इतना बड़ा राज्य नहीं है बात चाहर क्षेत्रफल की करें या फिर जनसंख्या की। हिमाचल प्रदेश का अधिकतर भाग पहाड़ी है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से यहां की जनसंख्या भी अन्य राज्यों से कम है। 

जैसे अगर पंजाब की बात करें तो पंजाब का क्षेत्रफल हिमाचल से कम और जनसंख्या ज्यादा है.इस लिए अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी क्र रहें है तो आपको ये भी पता होने चाहिए की हिमाचल प्रदेश का जनसँख्या की दृष्टि से, और क्षेत्रफल की दृष्टि सबसे बड़ा शहर कौन सा है। इस पोस्ट में Evaluate करते हैं। 

क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर:

A. जनसंख्या की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर:-

हिमाचल प्रदेश के शहरों के साथ कई उपशहर भी हैं पर यहाँ पर हम उसी शहर की बात करेंगे ताकि सटीक पता लग सके हिमाचल प्रदेश में सोलन का बद्दी क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया होने की वजह से इसकी जनसंख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। 

आंकड़े 2011 की जनगणना के हिसाब से 20011 के बाद अभी जनगणना हो रही है आंकड़े तब Clear होंगे। पर आपको बता दें अभी तक हिमाचल प्रदेश का जनसंख्या की दृष्टि सबसे बड़ा शहर, शिमला शहर है जिसकी जनसंख्या 2026 तक लगभग 252,000 है। याद रहे शिमला शहर और शिमला जिले की जनसंख्या में अंतर है शिमला जिले की जनसंख्या लगभग 2026 तक 814,010 है आंकड़े अभी अपडेट हो रहे है जनगणना के जरिये। 

आपकी जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश के अन्य कुछ  शहरों की Estimated जनसंख्या भी दे रहे हैं.पर ये सटीक आंकड़े नहीं भी हो सकते हैं आंकड़ों का अनुमान 2026 की जनगणना के बाद ही लगेगा। 

  • धर्मशाला शहर की जनसंख्या --लगभग 54,000 
  • सोलन:-- जनसंख्या लगभग 53,000  
  • धर्मशाला:-- जनसंख्या लगभग 54,000 
  • मंडी: -- जनसंख्या लगभग 42,000 
  • बद्दी:- जनसंख्या लगभग 40,000 
  • नाहन:--  जनसंख्या लगभग 39,000 
  • पालमपुर: -- जनसंख्या लगभग 35,000 निवासी 

Exam की दृष्टि से आपने ये याद रखना है  " जनसंख्या की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर शिमला शहर है। "

क्षेत्रफल की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर:- 

अब यहां पर भी थोड़ा सा Puzle वाला सवाल पूछा जा सकता है। नगर क्षेत्र (Municipal Area / City Area) की बात की जाए, तो उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर माना जाता है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 29.5 वर्ग किमी है। 

इसके बाद शिमला (लगभग 25 वर्ग किमी) का स्थान आता है। यहां पर हम सबसे बड़े शहर की बात कर रहे हैं तो हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा शहर धर्मशाला है जिसका क्षेत्रफल  29.5 वर्ग किलोमीटर है। अगर सबसे बड़े जिले की बात करें तो वे लाहौल स्पीति है जिसका क्षेत्रफल 13,835 वर्ग किलोमीटर है। ये बात याद रखने योग्य है। 

हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे बड़े शहरऔर  सूची (क्षेत्रफल के अनुसार)

  • रैंक शहर  क्षेत्रफल (वर्ग किमी)
  • 1 धर्मशाला 29.5
  • 2 शिमला 25.0
  • 3 कांगड़ा 15.0
  • 4 सुंदरनगर 12.3
  • 5 नाहन 10.9
  • 6 बिलासपुर 10.6
  • 7 परवाणू 8.9
  • 8 डलहौजी 7.6
  • 9 बद्दी 7.0
  • 10 पांवटा साहिब 6.2
  • Exam Booster जानकारी :-

Exam Booster:-

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा शहर → धर्मशाला
  • जनसंख्या की दृष्टि से बड़ा शहर → शिमला
  • सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल) → लाहौल-स्पीति
  • सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला → कांगड़ा

👉👉नोट:- ध्यान रखें कि शहरों के क्षेत्रफल के आँकड़े समय-समय पर नगर निगम/नगर परिषद की सीमाओं के विस्तार के कारण बदल सकते हैं। इसलिए यदि यह किसी विशेष परीक्षा के लिए है, तो उस परीक्षा की आधिकारिक GK पुस्तक या नवीनतम सरकारी आँकड़ों से मिलान कर लेना बेहतर रहेगा।


Rakesh Kumar

नमस्ते, मैं राकेश कुमार हूँ। शिक्षा और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में मेरी गहरी रुचि है। इसी उद्देश्य से मैंने Gkpustak की शुरुआत की, ताकि विद्यार्थियों को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिल सके जहाँ वे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने