ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क | हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान | Great Himalayan National Park | Himachal Pradesh ka sabse bada rashtriya udyan | HP GK 2026

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क | हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान 

हिमाचल प्रदेश में कुल पांच राष्ट्रीय उद्यान हैं जिनके नाम ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान, पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान,खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान और इंदरकिला राष्ट्रीय उद्यान हैं। हिमाचल प्रदेश में होने वाली परीक्षाओं में अक्सर ये ही सवाल पूछा जाता है कि हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? इसे एक प्रश्न द्वारा बताया गया है और बाद में व्याख्या की गई है ताकि अन्य प्रश्न भी हल हो सकें। 

हल सहित | हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? 

a) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (कुल्लू जिला)

b) खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान 

c) इंदरकिला राष्ट्रीय

d)  पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान

सही उत्तर:- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (कुल्लू जिला)

1,171 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हिमाचल प्रदेश का कुल्लू जिले में स्थित सबसे बड़ा "ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क" image Source wikipedia


परीक्षा की दृष्टि से ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से जुड़े जरुरी तथ्य :-

  • यह उद्यान हिमाचल प्रदेश कुल्लू जिले में स्थित है। 
  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी। 
  • लगभग 15 साल बाद सन 1999 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोसित किया गया। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से ये लगभग 1,171 वर्ग किलोमीटर (90,540 हेक्टेयर) में फैला हुआ है जो अन्य राष्ट्रीय उद्यान में सबसे बड़ा है। 
  • हिमाचल के सबसे राष्ट्रीय उद्यान "ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क" को इसकी स्थापना के ठीक 15 साल बाद 2014 में  यूनेस्को ने इसे "विश्व धरोहर स्थल" की सूची में शामिल कर लिया था। 
  • इस उद्यान की समुन्द्र तल से ऊंचाई लगभग 1500 मीटर से लेकर 6000 मीटर तक है। 

हिमाचल के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (GHNP) का क्षेत्रीय विभाजन

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (Great Himalayan National Park - GHNP) को जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।

कोर राष्ट्रीय उद्यान (Core National Park):

इसका मुख्य संरक्षित क्षेत्र 754.4 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पार्क का सबसे संवेदनशील भाग है, जहाँ वन्यजीवों और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का कड़े संरक्षण के साथ संरक्षण किया जाता है। इस क्षेत्र में मानवीय गतिविधियाँ अत्यंत सीमित हैं।

संरक्षण क्षेत्र (Great Himalayan National Park Conservation Area - GHNPCA):

इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 905 वर्ग किलोमीटर है। इसमें कोर राष्ट्रीय उद्यान के साथ-साथ सैंज वन्यजीव अभयारण्य (Sainj Wildlife Sanctuary) और तीर्थन वन्यजीव अभयारण्य (Tirthan Wildlife Sanctuary) भी शामिल हैं। यह क्षेत्र वन्यजीव संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ईकोज़ोन (Ecozone Buffer):

इसका क्षेत्रफल 265.6 वर्ग किलोमीटर है। यह पार्क के चारों ओर स्थित एक बफर क्षेत्र है, जिसे स्थानीय समुदायों की भागीदारी से सामुदायिक संरक्षण (Community-based Conservation) को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। इस क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका और सतत विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

कुल मिलाकर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का यह क्षेत्रीय विभाजन जैव विविधता के संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा तथा स्थानीय समुदायों के सहयोग से 

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, "हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान" है इसलिए इसमें और भी विशषताएं पाई जाती है जिन्हे याद रखना भी आवश्यक है। 

प्रमुख नदियाँ

इस राष्ट्रीय उद्यान से कई नदियाँ निकलती हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • तीर्थन नदी
  • सैंज नदी
  • जीवा नाला
  • पार्वती नदी की सहायक धाराएँ

प्रमुख वन्य जीव

  • हिम तेंदुआ (Snow Leopard)
  • कस्तूरी मृग (Musk Deer)
  • हिमालयी भूरा भालू
  • हिमालयी तहर
  • घोरल
  • काला भालू

प्रमुख पक्षी

  • वेस्टर्न ट्रैगोपन (जुजुराना) – हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी
  • मोनाल
  • कोकलास तीतर
  • चीर तीतर

वनस्पति

  • देवदार
  • कैल
  • स्प्रूस
  • फर
  • ओक (बांज)
  • अल्पाइन घास के मैदान

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न: हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
उत्तर: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (कुल्लू)

प्रश्न: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क किस जिले में स्थित है?
उत्तर: कुल्लू

प्रश्न: GHNP को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कब घोषित किया गया?
उत्तर: 2014

प्रश्न: हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी जुजुराना किस राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है?
उत्तर: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

उत्तर एक पंक्ति

"ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 1,171 वर्ग किलोमीटर है और इसे वर्ष 2014 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।"
Rakesh Kumar

नमस्ते, मैं राकेश कुमार हूँ। शिक्षा और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में मेरी गहरी रुचि है। इसी उद्देश्य से मैंने Gkpustak की शुरुआत की, ताकि विद्यार्थियों को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिल सके जहाँ वे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने