हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना | Himachal Pradesh's largest hydroelectric project

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना  कौन सी है ये प्रश्न अक्सर हिमाचल में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं HP Patwari, HPPSC, HP Police, JOA IT, TGT, JBT और अन्य हिमाचल प्रदेश प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस नोट्स में से कोई भी प्रश्न पूछा जा सकता है इसलिए इसे विस्तार से पढ़ लें। 

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना कौन सी है ? 

Ans:- "हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना – नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत परियोजना (NJHPS) 1500 मेगावाट" 



जानकारी विस्तार से :-hpgk Notes 

  • परियोजना का नाम: नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत परियोजना (Nathpa Jhakri Hydro Power Station)
  • नदी का नाम : यह विद्युत परियोजना सतलुज नदी जो हिमाचल की सबसे लंबी नदी है। 
  • स्थान का नाम : यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के नाथपा नामक स्थान से शुरू होती है  जहाँ पर बांध बनाया गया है। जहाँ बांध बनाया गया है वहां से लेकर झाखड़ी (शिमला)तक लगभग 27 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है। इस सुरंग से ही जल परवाह होता है। 
  • अंतिम स्थान और विद्युत निर्माण:- नाथपा से झाखड़ी तक 27KM पानी को सुरंग के रास्ते लेकर झाखड़ी जो शिमला में स्थित है एक भूमिगत पावर हॉउस का निर्माण किया गया है और यहाँ पर 1500 मेगा वाट बिजली का निर्माण किया जाता है। 
  • परियोजना का संचालन :- इस परियोजना का संचालन एसजेवीएन लिमिटेड के प्रयासों से संभव हुआ है जो कंपनी  भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय और हिमाचल सरकार के प्रयासों से बनाई गई थी। इस कंपनी का स्थापना 24 मई 1988 में हुई थी। याद रहे  SJVN का पूरा नाम सतलुज जल विद्युत निगम' (Satluj Jal Vidyut Nigam) है। ये प्रश्न भी पूछा जा सकता है। 
  • कब बनना शुरू हुई और कब बनकर संचालित हुई :-नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना को संचालित करने में लगभग 6 वर्ष लग गए थे। यह परियोजना 13 अप्रैल 1989 में बनना शुरू हुई और मई 2004 में बनकर बिजली उत्पादन के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई। पर इस परियोजना को देश को, एक साल बाद 28 मई 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने समर्पित किया था। 
  • किस झील का निर्माण हुआ है ?:- कई बार ये सवाल आता है कि इस परियोजना से किस झील का निर्माण हुआ है तो आपको बता दें इस प्रोजेक्ट से किसी भी  झील का निर्माण नहीं हुआ है सतलुज नदी का पानी बदलकर झाखड़ी में भूमिगत विद्युत घर  का निर्माण करके बिजली उत्पादन किया गया है। 

विशेषता: इस परियोजना की यह विशेषता है कि यह हिमाचल प्रदेश तथा भारत की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं में से एक है जो बिजली उत्पादन के हिसाब से छठे स्थान पर आती है और हेड-रेस सुरंग  की बात करें तो जहां हिमाचल के कुल्लू जिले में पार्वती परियोजना में भारत की सबसे लंबी सुरंग का निर्माण किया गया है इस सुरंग का निर्माण किया गया है उसका भारत में दूसरा नंबर है। 

हिमाचल GK के लिए महत्वपूर्ण तथ्य 

1. परियोजना का स्थान:- यह परियोजना सतलुज नदी पर स्थित है। इसका जलग्रहण क्षेत्र तिब्बत से आने वाली सतलुज नदी से जुड़ा है।

2. क्षमता ;-स्थापित क्षमता 1500 मेगावाट है।

बिजली उत्पादन के लिए 6 इकाइयाँ (टर्बाइन) स्थापित की गई हैं।

3. निर्माण एवं संचालन: भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच 1991 में समझौता हुआ। परियोजना का निर्माण SJVN (Satluj Jal Vidyut Nigam) द्वारा किया गया।

4. आर्थिक महत्व :- हिमाचल प्रदेश को इस परियोजना से निःशुल्क बिजली (Free Power) और राजस्व प्राप्त होता है। लगभग 22 प्रतिशत  उत्तर भारत के कई राज्यों को बिजली आपूर्ति की जाती है।

5. इंजीनियरिंग विशेषताएँ:- परियोजना में लंबी हेडरेस सुरंग (Head Race Tunnel) का उपयोग किया गया है।  यह हिमालयी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण जल विद्युत परियोजनाओं में गिनी जाती है।

परीक्षा उपयोगी प्रश्न (HP GK) FAQ

  • प्रश्न 1: हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना कौन सी है?
  • उत्तर: नाथपा-झाकड़ी जल विद्युत परियोजना (1500 मेगावाट)

  • प्रश्न 2: नाथपा-झाकड़ी परियोजना किस नदी पर स्थित है?
  • उत्तर: सतलुज नदी

  • प्रश्न 3: नाथपा-झाकड़ी परियोजना किन जिलों में स्थित है?
  • उत्तर: किन्नौर और शिमला

  • प्रश्न 4: नाथपा-झाकड़ी परियोजना का संचालन कौन करता है?
  • उत्तर: SJVN Limited (सतलुज जल विद्युत निगम)

  • प्रश्न 5: नाथपा-झाकड़ी परियोजना की स्थापित क्षमता कितनी है?
  • उत्तर: 1500 मेगावाट

  • प्रश्न 6 : नाथपा-झाकड़ी परियोजना किन राज्यों को बिजली संचालित करती है ?
  • उत्तर- यह परियोजना मुख्य रूप से उत्तरी भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बिजली संचालित करती है जिसमे 7  राज्य ,हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली, चंडीगढ़ दो केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। 

केवल एक पंक्ति में याद रखें

"सतलुज नदी पर स्थित 1500 मेगावाट क्षमता वाली नाथपा-झाकड़ी परियोजना हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है।"


Rakesh Kumar

नमस्ते, मैं राकेश कुमार हूँ। शिक्षा और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में मेरी गहरी रुचि है। इसी उद्देश्य से मैंने Gkpustak की शुरुआत की, ताकि विद्यार्थियों को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिल सके जहाँ वे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने