हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत - मणिकरण | The largest hot water spring in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध गर्म पानी का स्रोत – मणिकरण 

मणिकरण (Manikaran) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। यह स्थान अपने प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोतों (Hot Springs) के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। सामान्य ज्ञान (GK) और प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है कि हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत कहाँ स्थित है? इसका सही उत्तर है – मणिकरण, जिला कुल्लू। इसके बारे में अन्य जानकारी भी इस पोस्ट में दी गई है। 

हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत किस जिले में है?

a) कुल्लू (मणिकरण)

b} शिमला (झाखू)

c) सोलन (डालडा घाट)

d) बिलासपुर (बिलासपुर)

सही उत्तर :- a) कुल्लू (मणिकरण)

                                 

मणिकरण-हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत

        

व्याख्या :-

मणिकरण कहाँ स्थित है?

मणिकरण हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में, पार्वती नदी के किनारे स्थित है। यह कुल्लू से लगभग 45 किलोमीटर तथा भुंतर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

मणिकरण के गर्म पानी के स्रोत की विशेषताएँ ?

  • हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़ा प्राकृतिक गर्म पानी का स्रोत।
  • पानी का तापमान लगभग 80°C से 95°C तक पहुँच सकता है।
  • इस गर्म पानी में भोजन (विशेषकर चावल और दाल) आसानी से पकाया जाता है।
  • यहाँ का पानी गंधक (सल्फर) युक्त माना जाता है।
  • स्थानीय मान्यता के अनुसार इस पानी में स्नान करने से कुछ त्वचा संबंधी रोगों में लाभ मिल सकता है, हालांकि इसे चिकित्सा उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।
  • यह स्थान धार्मिक, प्राकृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कुछ महत्व पूर्ण जानकारी :-

धार्मिक महत्व :- मणिकरण हिंदू और सिख दोनों धर्मों के लिए पवित्र स्थल माना जाता है।

हिंदू मान्यता :- मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती ने यहाँ लंबे समय तक तपस्या की थी। इसी कारण इस स्थान का नाम मणिकरण पड़ा।

सिख धर्म में महत्व:- यहाँ स्थित गुरुद्वारा श्री मणिकरण साहिब सिख श्रद्धालुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है। लंगर में बनने वाला भोजन भी कई बार प्राकृतिक गर्म जल की सहायता से तैयार किया जाता है। यहां सिख श्रद्धालु बड़ी ही श्रद्धा से आते हैं उनका मानना है इस स्थान का इतिहास सिख धर्म के दसवें गुरु,गुरु गोविन्द सिंह से जुड़ा है। 

मणिकरण क्यों प्रसिद्ध है?

प्रतियोगी परीक्षा में या मौखिक तौर से आपको ये भी पूछा जा सकता है कि मणिकरण क्यों प्रसिद्ध है तो आपको कुछ Point याद रखने जरुरी हैं। 

  • कियोंकि यहां पर प्राकृतिक गर्म पानी का स्रोत इसलिए। 
  • सूरजकुंड (झारखंड) के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत है इसलिए। 
  • सिख धर्म का इस जहग से धार्मिक जुड़ाव है इसलिए। यह पर गुरुद्वारा श्री मणिकरण साहिब है जो सिख श्ररधालुओ के लिए प्रसिद्ध है। 
  • हिन्दू धर्म में भी इस स्थान की प्रसिद्धि हसि क्यूंकि इस स्थान प्राचीन शिव मंदिर बना हुया है। 
  • पार्वती घाटी की प्राकृतिक सुंदरता भी कुल्लू के मणिकरण साहिब को प्रसिद्ध बनाती है। 
  • यह एडवेंचर और ट्रैकिंग का प्रमुख केंद्र है इसलिए लिए यह पुरे भारत में प्रसिद्ध है। 

किसी भी व्यक्ति के मन में या फिर परीक्षा में ये सवाल भी पूछा जा सकता है कि मणिकरण का पानी इतना गर्म क्यों होता है तो आप इसका जवाब दे सकते है इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक कारण दोनों है नीचे इसके बारे एक झलक दी गई है जो आपकी जानकारी के लिए जरुरी है। 

कुल्लू में स्थित मणिकरण का पानी गर्म क्यों होता है ?

व्याख्या:-

वैज्ञानिक कारण:- वैज्ञानिकों का मानना है कि भूमि के अंदर अर्थात भूमि के गर्भ के अंदर तापमान बहुत ज्यादा होता है इसी लिए भूमिगत चट्टानों का तापमान भी अधिक हो जाता है। जब पानी भूमि के अंदर इस चट्टानों से होकर गुजरता है तो धरती की सतह पर आने पर वह पानी बहुत गर्म होकर निकलता है। इसी लिए मणिकरण का पानी गर्म होता है। जब ये धरती की ऊपरी पर्पटी से बहार निकलता है तो पानी का तापमान लगभग 60° C से लेकर 90° C तक रह जाता है और भूमि की सतह के अंदर पानी का तापमान इससे ज्यादा होता है। ये वैज्ञानिक कारण है धार्मिक कारण भी हैं। 

धार्मिक कारण :- हिन्दू धर्म में पौराणिक मान्यता है कि मां पार्वती की एक अमूल्य मणि पानी में गिर गई थी उसे निकलने के लिए जब भगवान शिव ने अपना तीसरा नेत्र खोला तो यहां का पानी गर्म हो गया था। और सिख धर्म में इसका इतिहास सिखों के पहले गुरु,गुरु नानक देव जी से जुड़ा है। माना जाता है गुरु नानक देव जी ने उदासी के समय जब लंगर पकाने के लिए पत्थर उठा कर आग जालानी चाही तो यहाँ गर्म पानी निकल आया जिससे उन्होंने खाना पकाया तब से यहाँ का पानी गर्म है। 

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts about Manikaran)

  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत-- मणिकरण
  • जिला--कुल्लू
  • घाटी-- पार्वती घाटी
  • नद-- पार्वती नदी
  • प्रसिद्धि-- प्राकृतिक गर्म जल स्रोत
  • धार्मिक महत्व--- हिंदू एवं सिख दोनों धर्मों के लिए पवित्र
  • प्रमुख आकर्षण--- गुरुद्वारा श्री मणिकरण साहिब एवं शिव मंदिर

Frequently Asked Questions (FAQ)

  • प्रश्न 1. हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत कहाँ स्थित है?
  • उत्तर: मणिकरण, जिला कुल्लू।

  • प्रश्न 2. मणिकरण किस नदी के किनारे स्थित है?
  • उत्तर: पार्वती नदी।

  • 3. मणिकरण किस घाटी में स्थित है?
  • उत्तर: पार्वती घाटी।

  • प्रश्न 4. मणिकरण किस जिले में है?
  • उत्तर: कुल्लू जिला, हिमाचल प्रदेश।

  • प्रश्न 5. मणिकरण क्यों प्रसिद्ध है?
  • उत्तर: प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोत, गुरुद्वारा श्री मणिकरण साहिब, शिव मंदिर और धार्मिक पर्यटन के कारण
  • प्रश्न 6. मणिकरण का गर्म पानी किस प्रकार का माना जाता है?
  • उत्तर: गंधक (सल्फर) युक्त प्राकृतिक गर्म जल।
  • प्रश्न 7. मणिकरण का पानी किस कार्य में उपयोग किया जाता है?
  • उत्तर: स्नान, धार्मिक उपयोग और प्राकृतिक गर्मी से भोजन पकाने में।

  • प्रश्न 8. मणिकरण का धार्मिक महत्व किन धर्मों में है?
  • उत्तर: हिंदू और सिख धर्म दोनों में।

One-Liner GK Question Answer

  • हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत – मणिकरण
  • मणिकरण स्थित है – कुल्लू जिला
  • नदी – पार्वती नदी
  • घाटी – पार्वती घाटी
  • प्रसिद्ध गुरुद्वारा – श्री मणिकरण साहिब
  • प्रमुख आकर्षण – प्राकृतिक गर्म जल स्रोत

परीक्षा में याद रखें – मणिकरण = कुल्लू = गर्म पानी का स्रोत

निष्कर्ष :-

मणिकरण हिमाचल प्रदेश का गर्म पानी का स्रोत ही नहीं, मणिकरण हिमाचल प्रदेश का एक महत्वपूर्ण धार्मिक, पर्यटन और प्राकृतिक स्थल है। इसके प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोत, धार्मिक महत्व और पार्वती घाटी की सुंदरता इसे विशेष बनाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में मणिकरण से संबंधित प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं यह ही प्रश्न नहीं पूछा जाता है कि हिमाचल में गर्म सबसे बड़ा गर्म पानी का स्रोत किस जिले में है पर इसके इलावा इसके स्थान, नदी, घाटी और विशेषताओं को अवश्य याद रखें। धन्यवाद आपकी कामयाबी के लिए Gkpustak तत्पर। 

Rakesh Kumar

नमस्ते, मैं राकेश कुमार हूँ। शिक्षा और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में मेरी गहरी रुचि है। इसी उद्देश्य से मैंने Gkpustak की शुरुआत की, ताकि विद्यार्थियों को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिल सके जहाँ वे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने