हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा बांध (Biggest Dam of Himachal Pradesh ) बिलासपुर जिले में स्थित भाखड़ा बांध है। इसी बांध से जुड़े प्रश्न हिमाचल प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है इसलिए इस पोस्ट में हम इस बांध के बारे में कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं ताकि आप हिमाचल के सबसे बड़े बांध भाखड़ा बांध के बारे में जानकारी हासिल कर सकें
व्याख्या सहित | हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा बांध (डैम ) कौन सा है ? HP GK Notes
a} हीराकुंड बांध
b} चमेरा बांध
c} भाखड़ा बांध
d} पोंग बांध
सही उत्तर :-c} भाखड़ा बांध
| हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा बांध (Biggest Dam of Himachal Pradesh), ऊंचाई 226 मीटर (741 फीट) image source wikipedia |
व्याख्या:- हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा बांध (Biggest Dam of Himachal Pradesh) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की नैना देवी तहसील में बना हुआ है। पहले यहां भाखड़ा गांव हुआ करता था पर इस बांध के बनने के कारण यह गांव अब जल में समा गया है। इस बांध के नजदीक नंगल नाम का एक कस्बा है जो इस बांध से लगभग 14 किलोमीटर की दुरी पर है। यह बांध हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी सतलुज पर बना हुआ है।
भाखड़ा बांध विश्व में सबसे बड़ा गुरुत्वीय बांध (Gravity Dam) कंक्रीट (जो पत्थरों से बना एक विशाल और ठोस बांध होता है ) है। इस बांध के निर्माण से हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी कृत्रिम झील gobind सागर झील का निर्माण हुआ है। यह बांध लगभग 226 मीटर अर्थात 740 फीट की ऊंचाई पर है। अर्थात इसकी ऊंचाई 226 मीटर है।
यह बांध 168.35 वर्ग किलोमीटर में फैलकर हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील गोविन्द सागर झील का निर्माण करता है। इस बांध की लंबाई लगभग 518.25 मीटर अर्थात 1,700 फीट है जहां से बांध बनना शुरू हुआ उसकी चौड़ाई लगभग 191 मीटर या 625 फीट है। बांध के ऊपरी हिस्से में ऊपरी सड़क की चौड़ाई लगभग 9.1 मीटर या 30 फीट है
Exam Point of Veiw के हिसाब से आपको बता दें दुनिया है सबसे बड़ा बांध थ्री गॉर्जेस डैम है जो चीन की यांग्त्ज़ी नदी पर बना हुआ है और भारत का सबसे बड़ा बांध टिहरी बांध है टिहरी बांध है जो भारत के उतराखंड राज्य में बनाया गया है। हिमाचल का सबसे बड़ा बांध (Biggest Dam of Himachal Pradesh) होने के कारण ही यह 1325 मेगावाट की बिजली उत्पन करता है जो भारत के केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और अन्य पांच राज्यों को बिजली प्रदान करता है।
Exam Point of View :- परीक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य ( Other Intersting and Important Facts about Bhakhra Dam
- बांध का नाम: भाखड़ा बांध (Bhakra Dam)
- नदी: सतलुज नदी
- स्थान: बिलासपुर जिला, हिमाचल प्रदेश
- निकटतम राज्य: पंजाब
- निर्माण प्रारंभ: 1948
- उद्घाटन: 22 अक्टूबर 1963
- उद्घाटन किसने किया?-- पंडित जवाहरलाल नेहरू
- बांध का प्रकार: कंक्रीट ग्रैविटी (Concrete Gravity Dam)
- ऊँचाई: लगभग 226 मीटर (741 फीट)
- लंबाई: लगभग 518 मीटर
- जलाशय का नाम: गोविंद सागर झील
- गोविंद सागर का नाम किसके नाम पर रखा गया? गुरु गोविंद सिंह जी
- परियोजना का उद्देश्य: सिंचाई, जलविद्युत उत्पादन और बाढ़ नियंत्रण
- परियोजना का नाम: भाखड़ा-नांगल परियोजना
- संबंधित बांध: नांगल बांध
- बिजली लाभान्वित राज्य: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ तथा दिल्ली (आवश्यकतानुसार आपूर्ति)
- सिंचाई लाभान्वित राज्य: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान
- प्रबंधन: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB)
निष्कर्ष:-हिमाचल का सबसे बड़ा बांध भाखड़ा बांध (Biggest Dam of Himachal Pradesh) है इसलिए इस Topic से हिमाचल प्रदेश की अलग- अलग परीक्षाओं जैसे HP Police,JEO,Clerk, TET, HP Tgt (Arts), Hpas, HPSSB, HPRCA, और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पूछा जाता है इसलिए इससे जुडी जानकारी किसी भी Source से लेकर आप Exam की Prepration करें। Gkpustak का इतना ही प्रयास कोई प्रश्न हो तो जरूर Comment करें ताकि उस पर विचार किया जा सके।