प्रश्न: हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध शक्तिपीठ कौन-सा है ?
a) ज्वालामुखी शक्तिपीठ
b) बृजेश्वरी शक्तिपीठ
c) चिंतपूर्णी मंदिर
d) चामुंडा देवी मंदिर
उत्तर:- b) बृजेश्वरी शक्तिपीठ
हिमाचल प्रदेश में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर ये भी पूछा जा सकता है का हिमाचल प्रदेश सबसे बड़ा शक्तिपीठ कौन सा है ? या इसी से Related या धार्मिक कोई भी प्र्शन पूछा जा सकता है। वैसे तो बड़े शक्ति के बारे में Exam की दृष्टि से बताना मुश्किल है क्योंकि ये धार्मिक मामला है इसलिए मेरे को तो सभी हिमाचल के शक्तिपीठ बड़े ही लगते हैं जिनकी संख्या पांच है पर Exam की दृष्टि से बता दें कि हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा प्रसिद्ध शक्तिपीठ कांगड़ा जिले में स्थित बज्रेश्वरी देवी मंदिर है जो कांगड़ा जिले नगरकोट में माना जाता है।
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री बृजेश्वरी देवी मंदिर (कांगड़ा) – महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर और जानकारी
प्रश्न 1. हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध बृजेश्वरी देवी मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर: कांगड़ा नगर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में।
प्रश्न 2. बृजेश्वरी देवी मंदिर किस देवी को समर्पित है?
उत्तर: माता बृजेश्वरी (वज्रेश्वरी) देवी को।
प्रश्न 3. बृजेश्वरी देवी मंदिर किस नाम से प्रसिद्ध है?
उत्तर: कांगड़ा देवी मंदिर तथा नागरकोट धाम
प्रश्न 4. बृजेश्वरी देवी मंदिर भारत के कितने शक्तिपीठों में से एक है?
उत्तर: 51 शक्तिपीठों में से एक।
प्रश्न 5. शक्तिपीठ की मान्यता के अनुसार यहां माता सती का कौन-सा अंग गिरा था?
उत्तर: माता सती का बायाँ वक्षस्थल (स्तन)।
प्रश्न 6. बृजेश्वरी देवी मंदिर का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर: नागरकोट मंदिर।
प्रश्न 7. बृजेश्वरी देवी मंदिर का निर्माण किसने कराया था?
उत्तर: मान्यता के अनुसार पांडवों ने।
प्रश्न 8. 1905 के किस भूकंप से यह मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ था?
उत्तर: कांगड़ा भूकंप।
प्रश्न 9. भूकंप के बाद मंदिर का पुनर्निर्माण कब हुआ?
उत्तर: 1920 के दशक में।
प्रश्न 10. बृजेश्वरी देवी मंदिर के निकट कौन-सा प्रसिद्ध किला स्थित है?
उत्तर: कांगड़ा किला।
प्रश्न 11. मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु किस पर्व पर आते हैं?
उत्तर: नवरात्रों में।
प्रश्न 12. बृजेश्वरी देवी मंदिर किस जिले में स्थित है?
उत्तर: कांगड़ा जिला।
प्रश्न 13. मंदिर की देवी का एक अन्य नाम क्या है?
उत्तर: वज्रेश्वरी देवी।
प्रश्न 14. बृजेश्वरी देवी मंदिर किस धर्म से संबंधित है?
उत्तर: हिन्दू धर्म।
प्रश्न 15. बृजेश्वरी देवी मंदिर को लूटने वाला प्रसिद्ध आक्रमणकारी कौन था?
उत्तर: महमूद गजनवी।
प्रश्न 16. मंदिर के समीप बहने वाली नदियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर: बाणगंगा और मांझी नदी।
प्रश्न 17. बृजेश्वरी देवी मंदिर किस शक्ति का प्रतीक माना जाता है?
उत्तर: देवी शक्ति और दुर्गा स्वरूप का।
प्रश्न 18. हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में बृजेश्वरी देवी के अलावा कौन-कौन से शक्तिपीठ हैं?
उत्तर: ज्वालामुखी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर तथा चिंतपूर्णी मंदिर।
परीक्षा हेतु एक पंक्ति में
"बृजेश्वरी देवी मंदिर (कांगड़ा) हिमाचल प्रदेश का प्रमुख शक्तिपीठ है, जहाँ माता सती का बायाँ वक्षस्थल गिरा था और इसे नागरकोट धाम भी कहा जाता है।"
Note:-इस पोस्ट का अर्थ ये नहीं कि कांगड़ा में स्थित बृजेश्वरी मंदिर ही बड़ा शक्तिपीठ हैं ये सामान्य ज्ञान की दृष्टि से बताया गया है प्रश्न ऐसे भी पूछा जा सकता है हिमाचल का प्रसिद्ध शक्ति पीठ ब्रजेश्वरी मंदिर कहां स्थित है। इसलिए अन्य पहलुओं पर अवश्य जान लें।
HP Patwari, JOA IT, Clerk, Police, TGT और HPGK परीक्षाओं में बृजेश्वरी देवी मंदिर से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।
