सुल्तानपुर जिला, सामान्य ज्ञान | Uttar Pradesh Sultanpur District GK in Hindi


नमस्कार दोस्तों उत्तर प्रदेश में होने वाली परीक्षाओं में एक या दो सवाल सुल्तानपुर जिले से जरूर पूछे जाते हैं। ये सवाल सुल्तानपुर जिले के इतिहास, भूगोल, या जनसांख्यिकी 2011 से संबंधित होते है। तो हम आपके लिए यहां पर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के सामान्य ज्ञान की जानकारी हिंदी में लाये हैं। इस भाग में सुल्तानपुर जिले के इतिहास, भौगोलिक स्थिति, और जनसांख्यिकी 2011 (Demographics) की जानकारी हिंदी में लाये हैं जो आपकी परीक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी है।



Sultanpur District GK | उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का सामान्य ज्ञान 




उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का इतिहास | Sultanpur District
History GK



सुल्तानपुर शहर गोमती नदी के किनारे स्थित है। इसकी स्थापना का इतिहास कहीं न कहीं रामायण ग्रंथ से जुडा हुआ है ऐसा खा जाता है कि इसकी स्थापना श्री राम चंद्र के पुत्र कुश ने क थी। पहले इसे कुशपुरा के नाम से जाना जाता था और बाद में इसका नाम जनरल कनिंघम ने सुल्तानपुर रखा था।

कहीं न कहीं इस जिले का इतिहास भगवान बुद्ध से भी जुड़ा हुआ है उन्होंने यहां पर छे महीने की लिए शिक्षा दी थी। इसका इतिहास अलाउद्दीन खिलजी से भी जुड़ा हुआ है। अलाउद्दीन खिलजी ने यहां के अधिकांश भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया था। यहां के लोगों ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भी बहुत योगदान दिया था। इस भूमि के अधिपतियों की एक और महत्वपूर्ण शाखा राज साह का घराना था। राज साह के तीन बेटे, श्री सिंह, चक्र सेन सिंह और रुप चंद थे। ईश्री सिंह से नौ पीढ़ियों के बाद बिजय चंद आए, जिनके तीन बेटे थे।




हर करन देव, जीत राय और जिव नारायन। हरकरन देव नानेमाउ तालुकदार के पूर्वज थे, जीत राय के वंशज मेओपुर दहला, मेओपुर धौरुआ और भदैया के मालिक थे, और जिए नारायन के उत्तराधिकारी दायरा के राजा थे। जिव नारायण के चौथे वंशज ने गोमती में राजाओं के छः उपनिवेशों में से पहले का नेतृत्व किया और नदी के तट पर दायरा में खुद को स्थापित किया। यह घराना सुलतानपुर के बचगोटीस की मुख्य शाखाओं में से एक बन गया।




उत्तर प्रदेश के सुतानपुर जिले की भौगोलिक स्थिति | Sultanpur District Geography GK



  • सुल्तानपुर जिले का मुख्यालय -- सुल्तानपुर 


  • सुल्तानपुर जिले के पूर्व में स्थित जिला,राज्य या देश -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर और आजमगढ़ जिले 


  • सुल्तानपुर जिले के पश्चिम में स्थित जिला,राज्य या देश -- उत्तर प्रदेश का बाराबंकी और रायबरेली जिला 


  • सुल्तानपुर जिले के उत्तर में स्थित जिला,राज्य या देश -- उत्तर प्रदेश का अयोध्या जिला 


  • सुल्तानपुर जिले के दक्षिण में स्थित जिला,राज्य या देश -- उत्तर प्रदेश का प्रताप गढ़ जिला 


  • सुल्तानपुर जिले की समुद्र तल से औसत ऊंचाई -- 95 मीटर (312 फीट)


  • सुल्तानपुर जिले का कुल क्षेत्र फल --- 2672.89 वर्ग किलोमीटर 


  • सुल्तानपुर जिले में पाई जाने वाली मिट्टी -- दोमट मिट्टी 


  • सुल्तानपुर जिले की जलवायु --- जलवायु गर्म और शीतोष्ण


  • सुल्तानपुर जिले की वार्षिक औसत वर्षा दर -- 1009 मि मी


  • सुल्तानपुर जिले का न्यूनतम तापमान -- 25.5 ° C




उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की जनसंख्यिकी | Demographics GK) 2011 के अनुसार 



सुल्तानपुर जिले का कुल क्षेत्र फल -- 4,436 वर्ग किलो मीटर 


सुल्तानपुर जिले की कुल जनसंख्या -- 3,797,117 व्यक्ति 


सुल्तानपुर जिले की कुल पुरुष जनसंख्या -- 1,914,586


सुल्तानपुर जिले की कुल स्त्री जनसंख्या -- 1,882,531


सुल्तानपुर जिले की जनसंख्या में दशकीय वृद्धि दर -- 18.11%


सुल्तानपुर जिले का जनसंख्या घनत्व -- 856 प्रति वर्ग किलोमीटर 


सुल्तानपुर जिले और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या का अनुपात -- 1.90%


सुल्तानपुर जिले का लिंग अनुपात -- 983 /1000 


सुल्तानपुर जिले का शिशु लिंग अनुपात -- 922 /1000 


सुल्तानपुर जिले की औसत साक्षरता दर -- 69.27 %


सुल्तानपुर जिले की पुरुष साक्षरता दर -- 80.19 %


सुल्तानपुर जिले की स्त्री साक्षरता दर -- 58.28 %








Rakesh Kumar

नमस्कार! मैं राकेश कुमार हूँ। मुझे शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। GKPustak की स्थापना विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों तथा ज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले पाठकों तक सरल, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है। इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान (GK), हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान, भारत सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा, करंट अफेयर्स तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। मेरा प्रयास है कि जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाए ताकि प्रत्येक विद्यार्थी आसानी से सीख सके और अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सके। GKPustak में आपका स्वागत है। ज्ञान ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Please do not enter any spam link in comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने