राजस्थान के प्रमुख पर्वत, पहाड़ियाँ व पठार | Major Mountains, Hills, and Plateaus of Rajasthan in Hindi : Rajasthan GK

दोस्तों राजस्थान में होने वाली सरकारी नौकरी के लिए जो परीक्षायें होती है उस में लगभग सभी ( Field ) वर्ग से सवाल पूछे जाते हैं। और ये सवाल अलग अलग विभाग से होते हैं। GK Pustak के इस भाग में हम राजस्थान के सामान्य ज्ञान का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग लाये हैं वह है राजस्थान के प्रमुख पर्वत, पहाड़ियाँ, और पठार- राजस्थान सामान्य ज्ञान (Major Mountains, Hills, and Plateaus of Rajasthan - Rajasthan General Knowledge) इस पोस्ट में हमने राजस्थान के सभी जिलों के प्रमुख पर्वत, पहाड़ियाँ, और पठार- राजस्थान सामान्य ज्ञान लाये हैं। इसमें से एक सवाल राजस्थान की परीक्षाओं में एक सवाल जरूर पूछा जाता है। इसलिए इसे ध्यान से पढ़ने की जरूरत है।

 


राजस्थान के प्रमुख पर्वत, पहाड़ियाँ, और पठार- राजस्थान


प्रश्न -- राजस्थान की सबसे ऊँची छोटी का नाम क्या है और वह किस जिले में है ?

उतर -- गुरु सीकर और यह सिरोही जिले में है।




प्रश्न -- गुरु सीकर छोटी की ऊंचाई कितनी है ?

उतर -- 1722 मीटर




प्रश्न - राजस्थान की दूसरी सबसे ऊँची चोटी का नाम क्या है और किस जिले में है ?

उतर -- सेर चोटी यह भी सिरोही जिले में है।




प्रश्न -- सिरोही में जो राजस्थान की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है उसकी ऊंचाई कितनी है ?

उतर -- सेर चोटी की ऊंचाई 1597 मीटर है।




प्रश्न -- राजस्थान की तीसरी सबसे ऊँची चोटी का नाम क्या है और यह किस जिले में है ?

उतर -- दिलवाड़ा चोटी माऊंट आबू में।




प्रश्न -- राजस्थान की चौथी ऊँची चोटी का नाम क्या है और यह किस जिले में है ?

उतर -- राजस्थान की चौथी सबसे ऊँची चोटी का नाम जरग्गा और यह उदयपुर जिले में है।




प्रश्न -- राजस्थान में अचलगढ़ पहाड़ी किस जिले में स्थित है ?

उतर -- राजस्थान में अचलगढ़ पहाड़ी सिरोही जिले में स्थित है।




प्रश्न -- रघुनाथ पहाड़ी किस जिले में स्थित है ?

उतर -- राजस्थान के सीकर जिले में।




प्रश्न -- राजस्थान में मलखेत की पहाड़ियां किस जिले में स्थित है ?

उतर -- सीकर जिले में।




प्रश्न -- राजस्थान में हर्ष की पहाड़ियां किस जिले में स्थित हैं ?

उतर -- सीकर जिले में।




प्रश्न -- सुंधा पर्वत कहां पर स्थित है और किस जिले में है ?

उतर -- यह पर्वत भीनमाल में स्थित है और जालौर जिले में है।




प्रश्न -- राजस्थान का सबसे ऊँचा पठार कहाँ पर है ?

उतर -- सिरोही जिले में माउंटआबू जिले में।




प्रश्न -- राजस्थान में सबसे ऊँचा पठार का नाम क्या है ?

उतर -- उड़िया का पठार ।




प्रश्न -- राजस्थान में मैसा का पठार कौनसे जिले में स्थित है ?

उतर -- चितोड़गढ़ जिले में।




प्रश्न -- राजस्थान का मशहूर चितोड़ का किला किस पठार पर बना हुआ है ?

उतर -- मेसा के पठार पर।




प्रश्न -- राजस्थान में भोरठ का पठार किस जिले में स्थित है ?

उतर - राजस्थान के उदयपुर जिले में।




प्रश्न -- राजस्थान में लालडिया का पठार किस जिले में स्थित है ?

उतर -- राजस्थान के उदयपुर जिले में।




प्रश्न -सिरोही जिले में जो पहड़ियाँ हैं उनका नाम क्या है ?

उतर -- भास्कर।




प्रश्न -- उदयपुर जिले में जो पहाड़ियां हैं उनका नाम क्या है ?

उतर -- गिरवा।




प्रश्न -- झुंझुनू जिले में जो पहाड़ियां हैं उनका नाम क्या है ?

उतर -- बाबाई पहाड़ियां की पहाड़ियां।




प्रश्न -- देसूरी नाल किस स्थान पर या जिले में पड़ता है ?

उतर -- उदयपुर जिले में।




प्रश्न -- राजस्थान में हाथी का घोडा नाल नामक जगह किस स्थान पर है ?

उतर -- कुम्भलगढ़ में।




प्र्शन - जोधपुर जिले में जो पहाड़ी है उसका नाम क्या है ?

उतर -- चिडियाटुंक पहाड़ी




प्रश्न -- राजस्थान में मलानी पर्वत किन दो जिलों में स्थित है ?

उतर -- राजस्थान के जालौर व बाड़मेर जिले में।




प्रश्न -- अजमेर में जो पहाड़ी है उसका नाम क्या है ?

उतर -- नाग पहाड़ी।





Rakesh Kumar

नमस्कार! मैं राकेश कुमार हूँ। मुझे शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। GKPustak की स्थापना विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों तथा ज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले पाठकों तक सरल, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है। इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान (GK), हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान, भारत सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा, करंट अफेयर्स तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। मेरा प्रयास है कि जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाए ताकि प्रत्येक विद्यार्थी आसानी से सीख सके और अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सके। GKPustak में आपका स्वागत है। ज्ञान ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Please do not enter any spam link in comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने