उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक | Uttar Pradesh State Animal, Bird, Flower, Tree in Hindi : UP GK

नमस्कार दोस्तों उत्तर प्रदेश में होने वाली परीक्षाओं में एक या दो सवाल उत्तर प्रदेश के राजकीय चिन्ह (State Symbols) से जरूर पूछा जाता है। उत्तर प्रदेश में चाहे किसी भी किस्म की परीक्षा हो सरकारी नौकरी के लिए या Personal Interview के लिए इसमें से सवाल जरूर पूछा जाता है। 


Gk Pustak के माध्यम से हम इन सवालों के उतर से संबंधित पोस्ट तैयार की है इसमें उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय चिन्ह का सामान्य ज्ञान दिया गया है ताकि आपको आने वाली परीक्षा में किसी भी मुश्किल का सामना करना पड़े। इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश के राजकीय पशु -- बारासिंघा, राजकीय पशु -- सारस, राजकीय वृक्ष -- सीता अशोक, राजकीय मछली -- पलाश की हिंदी में व्याख्या दी गई है। 

 

 

उत्तर प्रदेश के राजकीय चिन्ह 


उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु -- बारासिंघा


यह सुन्दर पशु उत्तरप्रदेश का राजकीय पशु है ये एक ऐसा पशु है जिसके सींग शाखादार होते है। यह एक मृग की प्रजाति है और इसका वजन 150 Kg से 170 Kg होती है। यह जीव ज्यादातर सुंदरवन के वन्य जीव अभ्यारण्य और आसाम में और उत्तर प्रदेश में पाया जाता है। उत्तर प्रदेश में दुधवा वन्य जीव अभ्यारण्य में पाया जाता है। इसका अंग्रेजी नाम स्वैम्प डियर और वैज्ञानिक नाम रूसरवस डुवाओसेली है।

बारासिंघा 






 

उत्तर प्रदेश का राजकीय राजकीय पक्षी --- सारस (Crane)

उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस है ये सुन्दर पक्षी दुनिया में उड़ने वाले सभी पक्षियों से ऊँचा है। इस पक्षी की ऊंचाई 150 CM से 180 CM हो सकती है। यह सुन्दर पक्षी उत्तर प्रदेश के इटावा,औरेया, एटा और अलीगढ में पाया जाता है इसकी विशेस्ता यह है की ये दलदली क्षेत्रों में पाया जाता है। 2010 में इस पक्षी की उत्तर प्रदेश में कुल संख्या 11905 थी। इसका अंग्रेजी नाम सारस क्रेन और वैज्ञानिक नाम ग्रूस एंटीगोन है।

 

 

उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प -- पलाश

 

उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प पलाश है यह एक फूल की किस्म है जिस पर नारंगी रंग के फूल लगते हैं। इसका दूसरा नाम टेसू का फूल भी है। इस वृक्ष पर लाख के कीड़े भी पालते है और पत्तलें बनाने के काम भी आते है इसलिए इससे उत्तर प्रदेश के कुटीर उद्योग को भी प्रोत्साहन मिलता है। इसका अंग्रेजी नाम फ्लेम ऑफ़ द फॉरेस्ट और वैज्ञानिक नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा है।



पलाश



उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष सीता अशोक है। इस वृक्ष में गुच्छेदार पत्तियां होती है इस वृक्ष का आयुर्वेदिक महत्व है और इस वृक्ष पर फरवरी से अप्रैल तक पत्ते आते हैं। और इनकी पत्तियां निचे की तरफ झुक जाती हैं। इसका अंग्रेजी नाम अशोक और वैज्ञानिक नाम सराका असोका है। स्थानीय भाषा में इसे सीता अशोक भी कहा जाता है।

 

सारस (Crane)


 

उत्तर प्रदेश का राजकीय राजकीय वृक्ष ---- सीता अशोक 

 

सीता अशोक





उत्तर प्रदेश की राजकीय मछली – मोय, चीतल


उत्तर प्रदेश की राजकीय मछली मोय, चीतल है। इसका अंग्रेजी नाम चीतल और वैज्ञानिक नाम चिताला है। यह भारत में गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कोसी, गोमती, गेरुआ, सतलुज, केन, बेतवा एवं महानदी नदियों में पायी जाती है। इसकी अधिकतम लम्बाई 135 से 150 सेमी. एवं अधिकतम वजन 14 किग्रा से 18 Kg होता है।


Rakesh Kumar

नमस्ते, मैं राकेश कुमार हूँ। शिक्षा और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में मेरी गहरी रुचि है। इसी उद्देश्य से मैंने Gkpustak की शुरुआत की, ताकि विद्यार्थियों को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिल सके जहाँ वे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने