उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले का सामान्य ज्ञान | Uttar Pradesh Fatehepur District in Hindi

उत्तर प्रदेश के 75 जिले हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों फतेहपुर जिला भी एक जिला है। उत्तर प्रदेश का अपना इतिहास है भौगोलिक स्थित है और प्रशासनिक ढांचा है। उत्तर प्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सवाल पूछे जाते हैं।  आज हम Gk Pustak के माध्यम से उत्तर प्रदेश में इतिहास,भूगोल , प्रशासनिक ढांचे, पर्यटन स्थलों और जनसांख्यिकी 2011 की जानकारी हिंदी में दे रहे हैं। ये पोस्ट उत्तर प्रदेश में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। 

 

 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले को अश्वथामा धाम भी कहा जाता है। इस नगरी में महाभारत काल के गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र प्राप्त किया था। महर्षि भृगु की और स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली भी इसी धरती को कहा जाता है। ये धरती 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से भी परे नहीं है इस जिले के पूरे इतिहास की जानकारी के लिए निचे दिए गए Link पर Click करें। 


👉👉👉 इतिहास जिला फतेहपुर 


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले का भूगोल (Geography of Fatehpur District in Hindi)

  • फतेहपुर जिला किस मंडल में आता है -- प्रयागराज (इलाहाबाद) मंडल मे
  • फतेहपुर जिले का मुख्यालय कौन सा है -- फतेहपुर ही है। 
  • मानचित्र में फतेहपुर जिले की अक्षांश स्थिति क्या है -- 25°26′ उत्तर से 26°16′ उत्तर 
  • मानचित्र में फतेहपुर जिले की देशांतर स्थिति क्या है -- 80°14′ पूर्व और  81°20′ पूर्व के बीच 
  • फतेहपुर जिले के पूर्व में स्थित स्थान -- उत्तर प्रदेश का कौशम्बी जिला 
  • फतेहपुर जिले के पश्चिम में स्थित स्थान -- उत्तर प्रदेश का हमीरपुर जिला 
  • फतेहपुर जिले के उत्तर में स्थित स्थान -- उत्तर प्रदेश का उन्नाव जिला 
  • फतेहपुर जिले के दक्षिण में स्थित स्थान -- उत्तर प्रदेश का बाँदा जिला 
  • फतेहपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है ? -- 4,152 किलोमीटर 
  • फतेहपुर जिले की जलवायु -- इस जिले की जलवायु भारत की जलवायु जैसी है 
  • जिले में पाई जाने वाली मिटटी -- जलोढ़ मिट्टी 
  • फतेहपुर जिले गर्मियों में अधिकतम तापमान कितना होता है -- 45 डिग्री से 48 डिग्री सेल्सियस। मई और जून
  • जिले का न्यूनतम तापमान कितना होता है -- 3.0 से लेकर 8.6 डिग्री सेल्सियस तक का।  दिसंबर और जनवरी


 

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले का प्रशासनिक ढांचा (Administrative Set up of Fatehpur District in Hindi)

  • फतेहपुर जिले की तहसीलों की जनसंख्या कितनी हैं ? -- 3 
  • फतेहपुर जिले की तहसीलों की तहसीलों के नाम क्या हैं ? -- फतेहपुर सदर, बिंदकी, खागा
  • फतेहपुर जिले को कितने ब्लॉकों में बांटा गया है ? --- 13 ब्लॉकों में 
  • फतेहपुर जिले के ब्लॉकों के नाम क्या हैं ? --  बहुआ ब्लॉक - फतेहपुर तहसील, भिटौरा ब्लॉक - फतेहपुर तहसील, हसवा ब्लॉक - फतेहपुर तहसील,तेलियानी ब्लाक - फतेहपुर तहसील , अमौली ब्लाक --  बिंदकी तहसील, देवमई ब्लॉक --  बिंदकी तहसील, खजुहा ब्लाक - बिंदकी तहसील, मलवा ब्लाक - बिंदकी तहसील , ऐरायां ब्लाक -- खागा तहसील, धाता ब्लॉक - खागा तहसील, हथगाम ब्लाक -- खागा तहसील , विजयपुर ब्लॉक -- खागा तहसील 
  • फतेहपुर जिले में कितने गांव हैं ? -- 1521 गांव 
  • फतेहपुर जिले में कितनी पंचायतें हैं ? -- 840 पंचायतें 
  • फतेहपुर जिले की विधानसभा सीटों की संख्या क्या है ? -- 6 
  • फतेहपुर जिले की विधानसभा सीटों के नाम क्या हैं ? -- बिंदकी, खागा, जहानाबाद, हुसैन गंज, अहिया शाह , फतेहपुर। 


फतेहपुर जिले के पर्यटन स्थल या देखने योग्य स्थान 


असोथर जनपद -- यह स्थान मुख्यालय फ़तेह पुर से  30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये ववही स्थान है जहां पर गुरु द्रोणाचार्य के पुत्तर अश्व्थामा ने ब्रह्मा अश्त्र पाने के लिए तपस्या की थी। विख्यात पांडवकालीन प्राचीन मंदिर बाबा अश्वस्थामा धाम , सिद्ध पीठ मोटे महादेव मंदिर असोथर के दक्षिण में स्थित है।


 

बावनी इमली का इतिहास 

 

ये फतेहपुर जिले में वह छावनी है जिसके पीछे 1857 की आजादी की लड़ाई का इतिहास जुड़ हुआ है। यहाँ पर एक इमली का पेड़ बना हुआ है इस पेड़ के साथ आजादी की लड़ाई लड़ने वालों को फांसी पर लटकाया गया था। 


 

भिटौरा एक धार्मिक स्थान 

 

फतेहपुर जिले में भिटौरा एक धार्मिक स्थान है जिसका संबंध स्वामी विवेकानन्द और महाऋषि भृगु से जुड़ा हुआ है यहना पर उन्होंने तपस्या की थी। 


 

हथगाम पर्यटन स्थान और धार्मिक स्थान 

 

यह स्थान महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी ऐवम उर्दू के शायर इकबाल वर्मा का जन्म स्थान है। सिखों के पांचवें गुरु ने भी यहाँ पर तपस्या की थी। 


 

रेन्ह बलराम का ससुराल  

 

इस स्थान का संबंध महाभारत काल से है। 200 साल पुराणी भगवान् विष्णु की मूर्ति इसी स्थान पर मिली है। महाभारत काल से भी इस स्थान सबंध है ऐसा माना जाता है की भगवान् श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम  का ससुराल यहाँ पर था और है भी।


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जनसांख्यिकी 2011 (जनसंख्या )

  • फतेहपुर जिले की जनसंख्या -- 2632733
  • फतेहपुर जिले की पुरुष जनसंख्या -- 1384742 
  • फतेहपुर जिले की स्त्री जनसंख्या -- 1248011 
  • जिले में दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर -- 14.05%
  • फतेहपुर जिले की जनसंख्या -- 4152 
  • फतेहपुर जिले का जनसंख्या घनत्व -- 634 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर 
  • फतेहपुर जिले और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या का अनुपात -- 1.32%
  • फतेहपुर जिले का लिंगानुपात -- 901 / 1000 
  • फतेहपुर जिले का शिशु लिंगानुपात -- 907 / 1000 
  • फतेहपुर जिले की औसत साक्षरता दर -- 67.43 %
  • फतेहपुर जिले की स्त्री साक्षरता दर -- 56.58 %
  • फतेहपुर जिले की पुरुष साक्षरता दर -- 77.19 %


Rakesh Kumar

नमस्कार! मैं राकेश कुमार हूँ। मुझे शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। GKPustak की स्थापना विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों तथा ज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले पाठकों तक सरल, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से की गई है। इस वेबसाइट पर सामान्य ज्ञान (GK), हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान, भारत सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर ज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा, करंट अफेयर्स तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। मेरा प्रयास है कि जटिल विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाए ताकि प्रत्येक विद्यार्थी आसानी से सीख सके और अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सके। GKPustak में आपका स्वागत है। ज्ञान ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Please do not enter any spam link in comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने