उत्तर प्रदेश, महाराजगंज जिले का सामान्य ज्ञान | Uttar Pradesh Maharajganj District in Hindi

UP Maharajganj District GK in Hindi :-- नमस्कार दोस्तों,G k Pustak में आपका स्वागत है। उत्तर प्रदेश के 75 जिले हैं और महाराजगंज जिला भी उत्तर प्रदेश का जिला है। उत्तर प्रदेश में जितनी भी परीक्षाएं होती हैं उन परीक्षाओं में महाराजगंज जिले से प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं। आज हम "Maharajganj District Gk in Hindi" पोस्ट के माध्यम से महाराजगंज जिले के इतिहास, भूगोल, प्रशासनिक ढांचे, और जनसांख्यिकी के सामान्य ज्ञान की जानकारी हिंदी में दे रहे हैं। 


Maharajganj District GK

 

 

महाराजगंज जिले का इतिहास | Maharajganj District History GK in Hindi)


 

महाराजगंज उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से एक है। महाराजगंज का मुख्यालय महराजगंज ही है। यह जिला भारत के नेपाल के बॉर्डर के साथ लगता है। 


पहले या फिर महाकाव्यों की बात करें तो इस क्षेत्र को कारपथ के नाम से जाना जाता था। महाभारत काल में ये जिला कौशल जनपद का हिस्सा था। सम्राट इक्ष्वाकु सूर्यवंशी इस क्षेत्र के राजा थे और अयोध्या इस की राजधानी थी। इस जिले का इतिहास भगवान् रामचंद्र के पुत्र कुश से भी जुड़ा हुआ है। 


 

1992 में डॉ॰ लाल चन्द्र सिंह के नेतृत्व में जो उत्खनन किये गए हैं उसमे महात्मा बुद्ध के काल के अंश भी प्राप्त हुए हैं।  फाहियान एवं ह्वेनसांग ने भी इस जिले के बारे में वर्णन किया है। 12 वीं शताब्दी में मुहमंद गोरी ने और क़ुतुब दीन ऐबक ने इस क्षेत्र की ध्यान किया पर उस समय इस क्षेत्र मर राजपूत वंश बहुत ही सुदृढ़ था। जब बाबर 1526 में भारत आया तब इस क्षेत्र पर ये भी अपना अधिकार नहीं कर पाया।


 

28 नवम्बर 1815 को अंग्रेजों और गोरखों के बीच प्रसिद्ध सगौली की संधि हुई पर गोरखा इस संधि को मानने से इंकार करने लगे। 4 मार्च 1816 में नेपाल के नरेश और ब्रिटिश के बीच एक संधि हुई जिसमे गोरखों ने तराई क्षेत्र पर अपना अधिकार छोड़ दिया।


 

1857 के विद्रोह के अंत होने के बाद महारानी विक्टोरिया ने इस क्षेत्र को सीधे तोर से अंग्रेजों के अधीन कर दिया। भारत की आजादी के बाद इस जिले को 1947 में भारत गणराज्य में सम्मिलित किया गया। 



 

महाराजगंज जिले का भूगोल | Maharajganj District Geography GK

 

  • महराजगंज जिले पश्चिम में स्थित जिला, राज्य या देश -- उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जिला 

  • महराजगंज जिले उत्तर में स्थित जिला, राज्य या देश -- उत्तर प्रदेश का संत कबीर नगर जिला 

  • महराजगंज जिले दक्षिण में स्थित जिला, राज्य या देश -- भारत का पड़ोसी देश नेपाल 

  • महराजगंज जिले की मानचित्र में अक्षांश स्थिति -- 27.1177° उत्तर 

  • महराजगंज जिले की मानचित्र में देशांतर स्थिति -- 83.5070° पूर्व 

  • उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का कुल क्षेत्रफल --  2,951 वर्ग किलोमीटर 

  • महाराजगंज जिले में बहने वाली नदियां कौन सी है ?

  • महाराजगंज  जिले में बहने वाली नदियां नारायणी नदी बड़ी मंगदा, छोटा गण्डक, रोहिन नदी , राप्ती आदि , चंदन नदी , प्यासा नदी, घोघी और डांडा नदी हैं। इसके अतिरिक्त, खानुआ नाला, बघेला नाला, सोनिया नाला और महवा नाला मुख्य हैं।

  • महाराजगंज जिले में पाई जाने वाली जलवायु -- शुष्क 

  • महाराजगंज जिले के पाई जाने वाली मिट्टी --- दोमट 

  • महाराजगंज जिले में वनों के अधीन क्षेत्र -- 500 हेक्टेयर 



उत्तर प्रदेश महाराजगंज जिले का प्रशासनिक ढांचा 2021
  • महाराजगंज जिले की कितनी तहसीलें है --  चार 

  • महाराजगंज जिले की तहसीलें कौन कौन सी हैं -- नौतनवा, निचलौल, फरेंदा, महराजगंज। 

  • महाराजगंज जिले कितने विकासखंड हैं -- 12 

  • महाराजगंज जिले के विकास खण्डों के नाम क्या हैं ?-- बृजमनगंज, धानी, परतावल, पनियरा, लक्ष्मीपुर,

  • घुघली, मिठौरा, नौतनवा, फरेंदा, निचलौल, सदर, सिसवां

  • महाराजगंज जिले के कुल कितने गांव हैं -- 1262 

  • महाराजगंज जिले के लोकसभा क्षेत्र -- एक ( महाराजगंज)

  • महाराजगंज जिले की उप तहसीलें कितने हैं ? -- सात


महाराजगंज जिले में देखने योग्य स्थान और मंदिर 

 

  • अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली-- यहां से 5000 पर्यटन रोज नेपाल देखने जाते है। 

  • सोहागिबरवा वन्य जीवन अभयारण्य -- ये गोरखपुर डिवीज़न के अंदर आता है। 

  • बी-गैप बांध -- यह बांध गंडक नदी पर बना हुआ है। 

  • भगवान जगन्नाथ का मंदिर -- यह मंदिर शिकारपुर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

  • अदरौना या लेहड़ा देवी का मंदिर -- यह मंदिर मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर है। और उत्तर प्रदेश की फरेंदा तहसील में है। 

  • कटहरा के उभय शिवलिंग --- यह मंदिर महाराजगंज जिले के मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी पर है। 

  • इटहिया का शिव मंदिर -- यह मंदिर महाराजगंज जिले की निचलौल तहसील में स्थित है। 


उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की जनसांख्यिकी 2011 के अनुसार 

  • महाराजगंज जिले की जनसंख्या -- 2,684,703 ( पुरुष -- 1,381,754, स्त्री -- 1,302,949)

  • महाराजगंज जिले की जनसंख्या  में दशकीय वृद्धि दर -- 23.50%

  • महाराजगंज जिले का क्षेत्रफल --  2,952 वर्ग किलोमीटर 

  • महाराजगंज जिले का जनसंख्या घनत्व -- 909 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर 

  • महाराजगंज जिले और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या का अनुपात --  1.34% /100 

  • महाराजगंज जिले की साक्षरता दर -- 62.76 %

  • महाराजगंज जिले की पुरुष साक्षरता दर -- 75.85 %

  • महाराजगंज जिले की स्त्री साक्षरता दर -- 48.92%


Rakesh Kumar

Hello ! मेरा नाम राकेश कुमार है। शिक्षा एवं सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों के शिक्षण अनुभव के साथ मैंने GKPustak की स्थापना विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और ज्ञान के प्रति रुचि रखने वाले पाठकों तक सरल, तथ्यपरक और उपयोगी अध्ययन सामग्री पहुँचाने के उद्देश्य से की है। GKPustak पर आपको सामान्य ज्ञान (GK), हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान, भारत सामान्य ज्ञान, इतिहास, कंप्यूटर ज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा, करंट अफेयर्स तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री और उपयोगी जानकारी मिलेगी। मेरा प्रयास है कि जटिल विषयों को सरल और सहज भाषा में, आवश्यक तथ्यों और संदर्भों के साथ प्रस्तुत किया जाए, ताकि विद्यार्थी विषय को आसानी से समझ सकें और अपनी पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकें। विशेष रूप से ऐतिहासिक और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों में मेरा प्रयास रहता है कि जानकारी को तथ्यों के आधार पर, स्पष्ट और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत किया जाए। GKPustak में आपका स्वागत है। ज्ञान केवल जानकारी नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने की शक्ति है।

Please do not enter any spam link in comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने