सोलन जिले का सामान्य ज्ञान | Solan District GK | Important Question Answer in Hindi

Solan GK in Hindi : हिमाचल प्रदेश में होने वाली हर परीक्षा में सोलन जिले से कोई न कोई सवाल जरूर पूछा जाता है इसका अपना इतिहास है। इस जिले में से एक सवाल जरूर पूछा जाता है इसलिए GK Pustak के इस भाग में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सामान्य ज्ञान के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी लाया हूँ।

इस भाग में "Solan District Gk Question Answer" के माध्यम से सोलन जिले के इतिहास, भूगोल, जनसांख्यिकी, मंदिर, मेले और प्रशासनिक ढांचे का विवरण दिया गया है।

Solan District GK Question Answer in Hindi:


प्रश्न 1 -- वर्तमान सोलन जिले का गठन किस आधार पर हुआ था ?
उत्तर -- भाषा के आधार पर।

प्रश्न 2 -- सोलन पर गोरखाओं ने कब आक्रमण किया ?
उत्तर -- वर्ष 1803 से 1805 तक

प्रश्न 3 -- गोरखा अंग्रेजों से कब हारे ?
उत्तर -- 1815 में

प्रश्न 4 -- सोलन जिला 15 अप्रैल, 1948 से पहले किस किले का हिस्सा था ?
उत्तर -- महासू

प्रश्न 5 - कुल्लू जिले का निर्माण कब हुआ ?
सही उत्तर -- नवंबर 1972 में

प्रश्न 6 -- सोलन जिले के उत्तर में स्थित जिला राज्य या देश कौन सा है ?
उत्तर -- हिमाचल का शिमला और पंजाब का रोपड़ जिला

प्रश्न 7 -- सोलन जिले के दक्षिण में स्थित जिला राज्य या देश कौन सा है ?
उत्तर -- हरियाणा का अंबाला जिला

प्रश्न 8 -- सोलन जिले के पश्चिम में जिला राज्य या देश कौन सा है ?
उत्तर -- हिमाचल का बिलासपुर जिला

प्रश्न 9 -- सोलन जिले के पूर्व में स्थित जिला राज्य या देश कौन सा है ?
उत्तर -- हिमाचल का सिरमौर जिला

प्रश्न 10 -- सोलन जिले की मानचित्र में अक्षांश स्थित क्या है ?
उत्तर -- 30.05 और 31.15 डिग्री उत्तर

प्रश्न 11 -- सोलन जिले की मानचित्र में देशांतर स्थित क्या है ?
उत्तर -- 76.42 और 77.20 डिग्री

प्रश्न 12 -- सोलन जिले की समुन्द्र तक से औसत ऊंचाई कितनी है ?
उत्तर -- 300 से 3,000 मीटर

यहां पर पर्वत श्रृंखलाएं बाहरी हिमालय में स्थित हैं। और शिवालिक पर्वतमाला का एक हिस्सा हैं।निचली ऊँचाई के पहाड़ नालागढ़ और अर्की तहसील के मध्य भाग के पश्चिमी-दक्षिणी भागों में पाए जाते हैं, जबकि उच्च सीमाएँ मध्य क्षेत्र से शुरू होती हैं और सोलन तहसील और अरकी तहसील, कसौली तहसील के कुछ हिस्सों और जिले के उत्तर-मध्य कोने तक फैली हैं। कंडाघाट तहसील जो जिले के उत्तर-पूर्वी दिशा में स्थित है और जिले की उच्चतम सीमा है।

प्रश्न 13 -- सोलन जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर - 1936 वर्ग किमी

प्रश्न 14 -- सोलन जिले की कुल जनसंख्या कितना है ?
उत्तर - 5,80,320 (व्यक्ति) है।

प्रश्न 15 -- सोलन जिले की पुरुष जनसंख्या कितनी है ?
उत्तर - 3,08,754 (पुरुष)

प्रश्न 16 -- सोलन जिले की स्त्री जनसंख्या कितनी है ?
उत्तर - 2,71,566 (महिलाएं)

प्रश्न 17 -- सोलन जिले का लिंगानुपात कितना है ?
उत्तर - 880 /1000

प्रश्न 18 -- सोलन जिले के हिंदुओं की % दर कितनी है ?
उत्तर - 94.53%

प्रश्न 19 --- सोलन जिले की मुस्लिम संख्या कितने प्रतिशत है ?
उत्तर - 2.53%

प्रश्न 20 -- सोलन जिले की कुल साक्षरता दर कितनी है ?
उत्तर - 83.68%

प्रश्न 21 -- सोलन जिले की पुरुष साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर - 89.56%

प्रश्न 22 -- सोलन जिले की महिला साक्षरता दर कितनी है ?
उत्तर - 76.97%

प्रश्न 23 -- सोलन जिले का वन क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर - 890.29 हेक्टेयर

प्रश्न 24 -- सोलन जिले का फसली क्षेत्रफल कितना है ?
उत्तर - 55,561 हेक्टेयर

प्रश्न 25 -- सोलन जिले में कौन -कौन से मेले मनाये जाते हैं ?
उत्तर -- सारहि मेला, शूलिनी मेला।

प्रश्न 26 -- सारहि मेला सोलन के किस स्थान पर मनाया जाता है ?
उत्तर -- अर्की में।

प्रश्न 27 -- सारहि मेला कब मनाया जाता है ?
उत्तर -- हर साल जुलाई महीने में।

प्रश्न 28 -- सारहि मेला किस के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर -- बेलों की लड़ाई के लिए।

प्रश्न 30 -- शूलिनी मेला साल के किस महीने में मनाया जाता है ?
उत्तर -- जून महीने में

प्रश्न 31 -- सोलन जिले के कितने उपमंडल हैं और उनका नाम क्या है ?
उत्तर -- चार उपमंडल ( अर्की ,कण्डाघाट ,सोलन ,नालागढ़}

प्रश्न 32 -- सोलन जिले की कितनी तहसीलें हैं और उनका नाम क्या है ?
उत्तर - सात ( अर्की,कण्डाघाट ,नालागढ़,सोलन,बद्दी ,बसोली,,रामशहर)

प्रश्न 33 -- सोलन जिले की उप तहसीलें कितनी हैं और उनका नाम क्या है ?
उत्तर -- 6 ( किशनगढ़ ,कुनिहार ,डालडा घाट ,ममलीग,पंझेड़ा)

प्रश्न 34 -- सोलन जिले के विकासखंड कितने हैं और उनके नाम क्या हैं ?
उत्तर -- पांच ( धर्मपुर ,कंडाघाट,कुनिहार,नालागढ़,सोलन)

Rakesh Kumar

नमस्ते, मैं राकेश कुमार हूँ। शिक्षा और सामान्य ज्ञान के क्षेत्र में मेरी गहरी रुचि है। इसी उद्देश्य से मैंने Gkpustak की शुरुआत की, ताकि विद्यार्थियों को एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म मिल सके जहाँ वे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने